PTB News

Latest news
डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर प्रो. (डॉ.) मनोज कुमार एन.सी.सी. द्वारा आनरेरी कर्नल रैंक से सम्... Work Permit के नाम पर Travel Agent ने जालंधर के युवक का लगवा दिया Tourist Visa, घने जंगलों में फंसा,... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार का आयोजन, इंटर-हाउस मूट कोर्ट प्रतियोगिता में आइवीयन्स ने प्रदर्शित की कानूनी दक्षता, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, लोहारां ने सफलतापूर्वक करवाया पीएसईबी गर्ल्स ज़ोनल टूर्नामेंट(ज़ोन -2) पी सीएम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के PG कॉमर्स और मैनेजमेंट विभाग ने गेस्ट लेक्चर आयोजित किया, एलपीयू के खिलाड़ियों ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए आठ मेडल जीते, जिनमें 4 गोल्ड, 2 सिल्वर ... एच.एम.वी. की छात्रा ने बी.कॉम सेमेस्टर-VI यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में पहला स्थान हासिल किया, जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर (स्पेशलिस्ट) के वेतन में 78 प्रतिशत की ऐतिहासिक बढ़ोतरी,मुख्यमंत्री Punjab Government को लगा तीसरे दिन फिर बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

Share Market में सावन की देखने को मिली बड़ी हरियाली, निवेशकों के चेहरे खिले

share market opening bell 29th july sensex rise by 734 and nifty by 201 points

PTB Business न्यूज़ मुंबई : आज यानि बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी तेजी के संकेत नजर आ रहे हैं। जहां बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी कारोबार के लिए मजबूती के साथ खुले। शुरुआती ट्रेड के दौरान बीएसई सेंसेक्स +734.68 अंक या 0.96 प्रतिशत उछाल के साथ 77,500.60 पर नजर आया। वहीं, एनएसई निफ्टी 201.20 अंक या 0.84 प्रतिशत चढ़कर 24,186.55 पर कारोबार कर रहा है।

.

खबर लिखने जाने तक सेंसेक्स के टॉप-30 में से 21 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है, जबकि 9 शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। वहीं एनएसई के टॉप-50 शेयरों में से 35 में तेजी है, जबकि 15 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो स्मॉलकैप, मिडकैप और लार्जकैप में तेजी बनी हुई है।

.

डिफेंस सेक्टर के शेयरों में भी मामूली तेजी देखी जा रही है। हालांकि, इस इंडेक्स के 9 स्टॉक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। पावर और एनर्जी के सेक्टर इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहा है। वहीं, ऑटो इंडेक्स में काफी बढ़त देखने को मिल रही है। जहां यह इंडेक्स 426 अंकों से अधिक की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। बैंकिंग इंडेक्स में भी तेजी देखी जा रही है।

.

आज के टॉप-5 गेनर्स :–
INFY- इन्फोसिस
HINDUNILVR- हिंदुस्तान यूनिलिवर
LT- एल एंड टी
TCS- टीसीएस
TECHM- टेक महिंद्रा
आज के टॉप-5 लूजर्स
AXISBANK- एक्सिस बैंक
POWERGRID- पावरग्रीड
ADANIPORTS- अडानी पोर्ट्स
BEL- भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड
INDIGO- इंडिगो

.

ज्यादातर एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है। टोक्यो, शंघाई, सोल और जकार्ता लाल निशान में थे। केवल हांगकांग का बाजार ही हरे निशान में था। अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ बंद हुआ, जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स में एक प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। जानकारों ने कहा कि निफ्टी में सही कीमत वाले शेयरों की

.

मदद से मार्केट का मौजूदा सीमित दायरे वाला ट्रेंड ऊपर की ओर टूट सकता है। इसमें समय लग सकता है। हालांकि, विदेशी निवेशकों की ओर से बड़े पैमाने पर खरीदारी के लिए कच्चे तेल की कीमतों के ट्रेंड और मॉनसून की प्रगति के बारे में साफ जानकारी की जरूरत है। दक्षिण कोरिया में चिप शेयरों में आई भारी गिरावट भारत के लिए फायदेमंद है।

.

यह भी पढ़ें : AAP सांसद संत सीचेवाल ने अपनी सिक्योरिटी को लेकर​ पंजाब DGP को लिखा लेटर, पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था का दिया हवाला,

.

यह भी पढ़ें : Jantar Mantar protest में पेलेट गन / इलेक्ट्रिक बैटन और कील वाली लाठियों के इस्तेमाल पर SC सख्त