PTB News

Latest news
बड़ी ख़बर : पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, जाने बड़ी वजह पंजाब पुलिस में तैनात ASI को सिर में मा/री गो/ली, घायल हालत में खुद बाइक चलाकर पहुंचा थाने दो स्कूलों में लगी भीषण आग, 26 छात्रों की हुई दर्दनाक मौत Gold and Silver की कीमतों में आई भारी गिरावट Share Market में मची हाहाकार, निवेशकों के करोड़ों रुपए हुए स्वाहा IRCTC Money Laundering Case में लालू, तेजस्वी और राबड़ी सहित 9 के खिलाफ आरोप हुए तय चूनी लाल भगत के निधन के बाद दामाद मोहन लाल भगत का भी हुआ निधन जालंधर : बहन को स्कूल छोड़ने गए बाइक सवार युवक को बस ने कुच/ला, परिजनों ने लगाया धरना पंजाब : हथियारों सहित 3 व्यक्तियों को दो AK-47 और 50 कारतूस सहित किया गिरफ्तार हाईकोर्ट ने फिर लगाई पंजाब सरकार को फटकार, कहा- कोर्ट के साथ खेल खेलना करो बंद

Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धमकियां

mohali zirakpur builder office Amit Dua MD and builder Rosario Grou firing case cctv footage

PTB Big न्यूज़ मोहाली : पंजाब के मोहाली के अधीन पड़ते जीरकपुर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां आज पंजाब बंद के दौरान ताबड़/तोड़ गोलियां चलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक बिल्डर के ऑफिस पर आज यानि शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे फायरिंग हुई। CCTV में दो हथियारबंद बदमाश प्रोजेक्ट के गेट पर पहुंचे और तीन राउंड फायर करने के बाद भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।

.

बताया जा रहा है कि हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे। एक बाइक से उतरने ही फायरिंग करने लगा और बाद में दोनों मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं बिल्डर अमित दुआ के मुताबिक, उन्हें पिछले करीब एक साल से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। उनसे 5 करोड़ रुपए मांगे जा रहे थे। उनके परिवार के सदस्यों को भी वाट्सअप कॉल के जरिए धमकियां दी जा रही थीं। 

.

.

उधर, फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हमले का CCTV फुटेज भी सामने आया है। पुलिस अब आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही, फायरिंग के पीछे धमकी, प्रॉपर्टी विवाद या किसी अन्य वजह की भी जांच की जा रही है। वहीं Video में साफ देखा जा रहा है कि 

.

दो युवक बाइक पर सवार होकर बिल्डर के ऑफिस के बाहर पहुंचते दिखाई दे रहे हैं। बाइक रुकते ही एक युवक नीचे उतरता है और बिना ज्यादा रुके प्रोजेक्ट के गेट की तरफ फायरिंग शुरू कर देता है। कुछ ही सेकेंड में वारदात को अंजाम देने के बाद फायरिंग करने वाला युवक वापस बाइक पर बैठता नजर आता है। उसका साथी बाइक संभालता है और दोनों तेजी से मौके से फरार हो जाते हैं।

Mohali Zirakpur Builder office Amit Dua MD and Builder Rosario Grou firing case cctv footage

वहीं इस पुरे घटनाक्रम के बाद ‘रोजारियो’ ग्रुप के एमडी और बिल्डर अमित दुआ ने बताया कि उन्हें करीब एक साल से थ्रेट कॉल आ रही थीं। पहले भी एक बार हमला हो चुका है। इस दौरान उन्होंने आगे यह भी बताया कि मेरा सिंहपुरा में प्रोजेक्ट है, ‘रोजारियो एलीना’ के नाम से। मुझे पहले भी मल्टीपल थ्रेट मिले हैं। जिसकी शिकायत दी थी, तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसके बाद हम फिर कोर्ट चले गए, कोर्ट में अभी पेंडिंग चल रहा है।

.

यह भी पढ़ें : CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए SP, 3 DSP, 3 ARP टीमें और 7 SHO

.

अमित दुआ दुआ के मुताबिक इस हमले के पीछे किसी बड़े गेंग का हाथ हो सकता है। हम से पहले भी 5 करोड़ रुपये मांगे गए थे तो हमने नहीं दिया, तो पहले भी अटैक हुआ, फिर बाद में भी अटैक हुआ। उन्होंने कहा कि जब पहली बार मेरे ऊपर अटैक हुआ था, तो वो सिमरन था कोई, अपना अबोहर का रहने वाला। उसकी मैं लिखित नाम देकर शिकायत दी थी, पर उसपर भी सर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस बल तैनात

इस पुरे मामले में अधिक जानकारी देते हुए घटना स्थल का जायजा लेने पहुंचे पुलिस अधिकारी ASP गजलप्रीत सिंह ने बताया कि हमें आज सुबह 11 बजे हमले की जानकारी मिली। बिल्डर अमित दुआ ने अपने ऑफिस पर फायरिंग की बात बताई। तुरंत 112 टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हमें पता चला कि 2 लोगों ने फायरिंग की है। हमने मामले में FIR दर्ज कर ली गई है व आगे की जांच की जा रही है।