PTB News

Latest news
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में हुए नतमस्तक शूटिंग में भारत ने जीता स्वर्ण पदक, सुरुची और कमलजीत ने किया कमाल चंडीगढ़ : हेड कॉन्स्टेबल की गोली मारकर ह/त्या, बयान बदलने के बाद बेटा गिरफ्तार जालंधर : युवक पर हम*लावर किर*पाण और बरसा रहे थे ला*त-घूं*से, तभी उन पर झपटा कुत्ता, बचाई युवक की जान पंजाब पुलिस में होगी 450 ASI की सीधी भर्ती, CM मान बोले, पुलिसिंग को करना है मजबूत पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के फैशन डिजाइनिंग विभाग ने इंडस्ट्रियल विज़िट आयोजित की, सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में रंगारंग फूड कार्निवल आयोजित, एच.एम.वी. की एम.एस.सी. मैथेमेटिक्स की छात्रा ने जीएनडीयू मेरिट लिस्ट में टॉप किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लगा अमेरिकी अदालत से बड़ा झटका NSE IPO हुआ Listing : देश का दूसरा सबसे बड़ा IPO हुआ फ्लॉप

Commonwealth Gold लेकर विजेता बनी साक्षी चौधरी, जितने के बाद एशियन गेम्स और ओलिंपिक को लेकर क्या कहा

big statement bhiwani sakshi chaudhary after received commonwealth gold medal

PTB News “Sports”

PTB News स्पोर्ट्स / भिवानी : भिवानी के गांव धनाना की बेटी कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल विजेता साक्षी चौधरी ने अपना मेडल पूरे देश को समर्पित किया है। साक्षी चौधरी ने सभी का थेंक्यू किया और कहा कि ऐसे ही हौसले बढ़ाते रहना। जिसकी बदौलत अच्छे प्रदर्शन के बल पर एशियन गेम्स व ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतूं। साक्षी चौधरी ने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा कि तीन बार की वर्ल्ड चैंपियन व कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन।

.

.

मैंने बॉक्सिंग में कॉमनवेल्थ गेम्स ग्लासगो में इंडिया के लिए गोल्ड मेडल जीता है। मैं चाहती हूं कि यह गोल्ड मेडल सब इंडियन 1.6 बिलियन सबको समर्पित करती हूं। मैं चाहती हूं कि आप सभी ऐसे ही शुभकामनाएं देते रहे। अभी आने वाले एशियन गेम्स व ओलिंपिक गेम्स में भी मैं अपनी प्रफार्मेंशन अच्छी करूं और इंडिया के लिए गोल्ड मेडल जीतूं। सभी का थेंक्यू करना चाहती हूं। बीएफआई, साईं, आर्मी, फैमिली, सभी कोच व सभी का थेंक्यू करना चाहती हूं, जिसने मेरा स्पोर्ट किया।

.

कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान साक्षी चौधरी ने यूनानिमस डिसीजन 5-0 से जीत हासिल की। साक्षी ने मुकाबले के दौरान बेहतरीन रणनीति अपनाई। उन्होंने बाएं हाथ से प्रतिद्वंद्वी के पंचों को रोका और दाएं हाथ से लगातार सटीक जवाबी हमले किए। उनके कई पंच सीधे प्रतिद्वंद्वी के चेहरे पर लगे, जिससे मुकाबले में उनकी पकड़ मजबूत होती गई। भिवानी के गांव धनाना की बेटी साक्षी ने 51 किलोग्राम भारवर्ग में कनाडा की बॉक्सर अमबेर जाने वाल को 5-0 से हराया।

.

यह भी पढ़ें : Ethanol v/s Petrol : संसद में सरकार ने E20 फ्यूल से जुड़े हर सवाल का दिया जवाब

.

इस जीत के साथ साक्षी फाइनल में प्रवेश कर गई और सिल्वर मेडल भी पक्का हो गया। इसके अलावा वे फाइनल मुकाबला गोल्ड मेडल जीतने के लिए खेलेंगी। साक्षी के पिता मनोज कुमार ने बताया कि वे खेतीबाड़ी करते हैं और साक्षी की मां शीला देवी गृहणी है, उनको 2 बच्चे (एक बेटा व एक बेटी) हैं, उनका लड़का आर्मी में लगा हुआ हैं। साक्षी ने 2012 में बॉक्सिंग खेलना शुरू किया था। वहीं साक्षी एमए की पढ़ाई पूरी करके एमबीए की पढ़ाई कर रही है।

.

यह भी पढ़ें : Punjab : महिलाओं को 1000-1500 देने वाली पंजाब सरकार को हाईकोर्ट ने दिया बड़ा झटका

.