PTB News

Latest news
टूटा दुखों का पहाड़, इधर हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, उधर पैतृक गांव में दादी का हुआ निधन पंजाब कांग्रेस के नव नियुक्त प्रधान परगट सिंह ने पेश की CM पद की दावेदार, कहा-राहुल के नेतृत्व में ल... जालंधर : CBI की रडार पर OSD राजबीर सिंह घुम्मन का करीबी Aap नेता, मचा हड़कंप पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स और मैनेजमेंट के PG डिपार्टमेंट ने ‘COM-QUEST 2026’ ... कक्षा आठवीं की छात्रा प्रणया खन्ना की पुस्तक "द कर्स ऑफ द वैम्पायर" ने रचनात्मकता, कल्पनाशक्ति और कह... एचएमवी की बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा ने हासिल किया प्रथम स्थान, Captain Smit Machar को इजरायल देगा वीरता पुरस्कार पंजाब : चुनावों से ठीक 5 महीने पहले पंजाब को मिलेगा स्थायी DGP, गौरव यादव का नाम लगभग Final UPI पेमेंट पर MDR का टल सकता है फैसला, बढ़ सकती है तारीख Nana Patekar ने कारगिल युद्ध के मोर्चे के लिए रक्षा मंत्री से मांगी थी विशेष अनुमति

पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस बल तैनात

punjab bandh today mohali chandigarh border sealed shops closed across the state heavy police force deployed

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : कौमी इंसाफ मोर्चा ने आज पंजाब बंद का आह्वान किया है। बंदी सिखों की रिहाई, जगतार सिंह हवारा को पैरोल देने और 15 अगस्त को मोहाली-चंडीगढ़ सीमा पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में मोर्चे ने दोपहर दो बजे तक पंजाब बंद का एलान किया है। राज्य में कई जगहों पर इसका असर देखने को मिल रहा है। कई बड़े शहरों में दुकानें बंद रखी गई हैं। बसों ने बस स्टैंड से बाहर थोड़ी दूरी पर ही सवारियों को उतार दिया।

.

वहीं प्राइवेट बसें चल रही हैं। वहीं रेलवे स्टेशन पर कोई प्रदर्शन नहीं है। सभी गाड़ियां निर्धारित समय पर चल रही हैं। मोहाली में खरड़ फ्लाईओवर पर देसूमाजरा जंक्शन को बंद कर दिया गया है। चूंकि कौमी इंसाफ मोर्चा का धरना मोहाली में चल रहा है, इसलिए जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मोहाली पुलिस ने 1000 से अधिक जवानों को तैनात किया है। वहीं मोहाली और चंडीगढ़ में जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

.

.

पुलिस ने मोहाली-चंडीगढ़ के पांच अहम बॉर्डर प्वाइंटों को बंद रखने की तैयारी की है। प्रदर्शन के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल के साथ अन्य सुरक्षा इंतजाम भी किए गए हैं। पूरे प्रदर्शन क्षेत्र और आसपास के इलाकों पर ड्रोन से नजर रखी जाएगी और प्रदर्शन की वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी। पुलिस ने मोहाली से चंडीगढ़ की ओर रोजाना दफ्तर जाने वाले लोगों से शुक्रवार को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है।

.

कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक राज्य के प्रमुख हाईवे, स्टेट हाईवे और जिला मार्गों पर यातायात रोकने का एलान किया गया है। प्रदर्शनकारी कई स्थानों पर सड़क और रेल ट्रैक पर बैठकर विरोध जताने की तैयारी में हैं। ऐसे में बस, ऑटो, टैक्सी और निजी वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ने की आशंका है।

.

यह भी पढ़ें : CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए SP, 3 DSP, 3 ARP टीमें और 7 SHO

.

मोर्चे ने बाजारों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, शॉपिंग मॉल और  थोक मंडियों को बंद रखने की अपील की है। स्कूल-कॉलेज और कोचिंग संस्थानों पर भी बंद का असर दिखा है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने अपने अधीन सभी शैक्षणिक संस्थानों और दफ्तरों को 21 अगस्त को बंद रखने की घोषणा की है। इसके अलावा चंडीगढ़ और मोहाली के कई निजी स्कूलों ने भी शुक्रवार को छुट्टी घोषित कर दी है।

.

यह भी पढ़ें : बैंक से पैसा निकालने वाले करोड़ों ग्राहकों को दिया देश के सबसे बड़े बैंक ने बड़ा झटका