PTB News “शिक्षा” : आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालंधर में शिक्षक दिवस पर अध्यापकों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए अनेक गतिविधियाँ करवाई गईं जिसमें सभी शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर अध्यापकों को समर्पित गीत, कविताएं और नृत्य प्रस्तुत किया। शिक्षक ही हमें उचित अनुचित में अंतर करना सिखाते हैं।
जीवन की विपरीत परिस्थितियों का सामना करना सिखाते हैं। शिक्षकों के अभाव में सभ्य समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इसलिए हमें हमेशा शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए। श्रीमती एस.चौहान, प्रधानाचार्या आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालंधर ने इस कार्य के लिए आइवियन्स द्वारा किए गए प्रयत्नों और उत्साह की खूब प्रशंसा की ।
वासल एजुकेशनल ग्रुप के प्रधान के.के वासल, चेयरमैन संजीव वासल, उपाध्यक्ष ईना वासल, सी.ई.ओ राघव वासल तथा निर्देशिका अदिती वासल ने सभी के प्रयत्नों और भावनाओं की सराहना की तथा कहा शिक्षक हमारे अंदर की बुराइयों को दूर कर एक समृद्ध समाज का निर्माण करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हमारे जीवन में शिक्षकों के इस योगदान के लिए हमें सदैव उनका आदर करना चाहिए।



































