PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल जग्गू भगवानपुरिया के खास गैंगस्टरों को किया गिरफ्तार,

sidhu moosewala murder case gangster mani rayya arrrest amritsar rural police Amritsar

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के दो और आरोपियों मनप्रीत सिंह उर्फ मनी रइया और मनदीप तूफान को अमृतसर रूरल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मनी रइया की गिरफ्तारी शुक्रवार सुबह अजनाला रोड स्थित गांव कुक्कड़ावाला और मनदीप तूफान को जंडियाला गुरु के गांव जंडियाला गुरु व तरनतारन के बीच में पड़ते गांव खख से गिरफ्तार किया गया।

इनके तीसरे साथ रंजीत की भी बटाला के आसपास होने की सूचना पुलिस को मिली है। आज सुबह हुई इस कार्रवाई को अमृतसर रूरल पुलिस ने पूरी तरह से गुप्त रखा गया। मनी रइया और मनदीप तूफान वही है, जिसने गोलियां मारकर गैंगस्टर राणा कंधोवालिया का भी कत्ल किया था। जग्गू भगवानपुरिया के खास खिलचिंया निवासी मनप्रीत सिंह उर्फ मनी रइया और मनदीप तूफान को पुलिस पिछले डेढ़ साल से ढूंढ रही थी।

वहीं सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भी मनी रइया और तूफान का नाम सामने आया था। रात को ही अमृतसर रूरल पुलिस को मनी रइया के कुक्कड़ावाला और मनदीप तूफान के जंडियाला गुरु के पास गांव खख में छिपे होने की जानकारी मिल गई थी। सुबह 3 से 5 बजे के बीच पुलिस ने प्लानिंग करके मनी रइया और मनदीप तूफान दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अभी गिरफ्तारी की पुष्टि तो कर रही है,

लेकिन इससे अधिक जानकारी सांझा नहीं कर रही। अजनाला से सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गिरफ्तार सतबीर सिंह जिन तीन लोगों को बठिंडा छोड़कर आया था, उनमें से एक गैंगस्टर मनी रइया व तूफान भी थे। मनी रइया व तूफान के साथ-साथ सतबीर ने रंजीत को भी बठिंडा ड्रॉप किया था। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के दिन मनी रइया भी घटनास्थल के आसपास ही मौजूद था।

गोल्डी बराड़ ने जग्गू भगवानपुरिया के खास मनी रइया, मंदीप तूफान और रंजीत को स्टैंडबॉय पर रखा था। इन्हें जगरूप उर्फ रूपा और मनप्रीत मन्नू को कवर देने के लिए कहा गया था। 3 अगस्त 2021 को हुए राणा कंधोवालिया मर्डर केस में मनी रइया वांटेड था। कंधोवालिया पर गोलियां चलाते समय मनी रइया घायल हो गया था। मनी रइया की टांग व बाजू पर गोली लगी थी। तब से वह फरार था, लेकिन इस बीच मूसेवाला हत्याकांड में भी उसका नाम आ गया।

Latest News