PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

आप नेता की पत्नी व आजाद उम्मीदवार का चुनाव लड़ चुकी महिला की हुई संदिग्ध हालत में मौत, सिर में लगी गोली,

punjab amritsar aap leader wife died suspected conditions amritsar Punjab

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : पंजाब के अमृतसर शहर में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है, लेकिन मामला हाई-प्रोफाइल होने के चलते उसे दबाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अभी तक उनके पास इस मामले की कोई शिकायत नहीं आई है।

मिली जानकारी के अनुसार, गेट हकीमां में रहने वाले AAP नेता सहदेव बीती शाम को जब घर पहुंचे तो उनकी 42 वर्षीय पत्नी को गोली लगी थी और खून से लथपथ लाश जमीन पर पड़ी थी। मृतका के दूसरे हाथ में उनकी लाइसेंसी पिस्टल थी। वह पत्नी को तुरंत पास के शूर अस्पताल में ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सहदेव ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कई बड़े AAP नेता भी मृतक के घर पहुंचे हैं। पुलिस का कहना है कि अभी तक मामले की शिकायत उनके पास नहीं आई है। इसलिए अभी वह इस मामले में कुछ नहीं कह सकते।

मिली जानकारी के अनुसार, मरने वाली महिला व AAP नेता की पत्नी आजाद उम्मीदवार के तौर पर वार्ड नंबर 67 से पार्षद का चुनाव लड़ चुकी है। सहदेव ने चुनाव से पहले ही कांग्रेस छोड़ दी थी। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद परिवार समेत AAP जॉइन कर ली थी।

Latest News