PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : इस समय पंजाब की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह जल्द ही भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक कैप्टन सोमवार यानि 19 सितंबर को दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में
अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का भाजपा में विलय होने का ऐलान करेंगे और भाजपा की प्राथमिक सदस्यता भी ग्रहण करेंगे। इस दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह के पारिवारिक लोग भी मौके पर मौजूद रहेंगे। बताया जाता है कि कैप्टन इन्हें भी बीजेपी में शामिल करवाएंगे।








































