PTB News

Latest news
आई वी वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह (14–20 नवंबर) के अंतर्गत रोचक गतिविधियों का आयोजन,... एचएमवी की मान्या ने 8.49 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया, केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्... जालंधर की AGI Infra ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया पंजाब का मान जालंधर : आप के राज में क्या जालंधर सेंट्रल में अभी भी बिक रहा है नशा, एक हत्या के बाद खड़े हुए कई सवा... एच.एम.वी. में पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के साथ ‘फिजिक्स मंथन’ का आयोजन, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गु... इनोसेंट हार्ट्स में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व, जीएनए यूनिवर्सिटी ने कपूरथला में शिक्षकों के सम्मान में ‘आभार 2026’ – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार सम... पंजाब : 8 साल के बच्चे को खेलते समय कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला, 3 बहनों का था इकलौता भाई

PM मोदी के जन्मदिन पर, जाने मोदी के पास शेयर, बॉन्ड, म्यूचुअल फंड, सोने, NSC से लेकर कितने करोड़ की है संपत्ति, जाने पूरा ब्यौरा,

pm Modi property luxurious house no car pm modi has only so much property know where he has invested

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : देश के प्रधानमंत्री जोकि खुद को देश का प्रधान सेवक कहते हैं के पास कुल 2.23 करोड़ (2,23,82,504) रुपये की कुल संपत्ति है। यह जानकारी पीएम कार्यालय की ओर से दी गई है। इस जानकारी के अनुसार बीते एक वर्ष के दौरान पीएम की संपत्ति में करीब 26 लाख रुपये का इजाफा हुआ है।

PMO के आंकड़ों के अनुसार पीएम के पास मौजूद 2.23 करोड़ रुपये में से अधिकांश पैसे उनके अलग-अलग बैंक खातों में जमा हैं। ताजा जानकारी के अनुसार पीएम के पास कोई अचल संपत्ति नहीं है। पहले गांधीनगर में उनके पास साझेदारी में एक जमीन थी, अब उन्होंने इस जमीन में अपना हिस्सा दान में दे दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसी शेयर, बॉन्ड या म्यूचुअल फंड में निवेश नहीं कर रखा है। उनके पास कोई निजी वाहन भी नहीं है। हालांकि देश के प्रधानमंत्री के पास 1.73 लाख रुपये कीमत की चार सोने की अंगूठी जरूर है। बता दें कि पीएम मोदी की 31 मार्च 2022 तक घोषित संपत्तियों से जुड़ी जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय की वेबसाइट पर साझा की गई है।

गुजरात का मुख्यमंत्री बनने के कुछ समय बाद उन्होंने अक्तूबर 2002 में एक आवासीय जमीन खरीदी थी। वे इस जमीन में तीसरे हिस्सेदार थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस अचल संपत्ति सर्वे संख्या 401/ए पर अब उनके पास कोई मालिकाना हक नहीं है, क्योंकि उन्होंने अपने हिस्से की जमीन दान कर दी है।

31 मार्च 2022 की स्थिति के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 35,250 रुपये नकद के रूप में मौजूद है। इसके अलावा उनके पोस्ट ऑफिस के खाते में नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) के रूप में 9,05,105 रुपये जमा हैं। उन्होंने जीवन बीमा की 1,89,305 रुपये की पॉलिसी भी ले रखी है।

Latest News