PTB News

Latest news
विधायक इंदरजीत कौर ने नकोदर की आंगनवाड़ी वर्करों को सौंपा ₹19.64 लाख का चेक आई वी वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह (14–20 नवंबर) के अंतर्गत रोचक गतिविधियों का आयोजन,... एचएमवी की मान्या ने 8.49 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया, केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्... जालंधर की AGI Infra ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया पंजाब का मान जालंधर : आप के राज में क्या जालंधर सेंट्रल में अभी भी बिक रहा है नशा, एक हत्या के बाद खड़े हुए कई सवा... एच.एम.वी. में पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के साथ ‘फिजिक्स मंथन’ का आयोजन, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गु... इनोसेंट हार्ट्स में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व, जीएनए यूनिवर्सिटी ने कपूरथला में शिक्षकों के सम्मान में ‘आभार 2026’ – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार सम...

केजरीवाल ने दिया बड़ा बयान, राघव चड्ढा की हो सकती है कभी भी गिरफ्तारी, जाने वजह?

arvind kejriwal claims raghav chadha may be arrested

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आशंका जताई है कि आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को गिरफ्तार किया जा सकता है। केजरीवाल ने गुजरात चुनाव से इसे जोड़ते हुए कहा है कि किस केस में और किस आरोप में गिरफ्तार किया जाएगा यह भी पता नहीं है लेकिन इसकी तैयारी की जा रही है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ”जब से राघव चड्ढा को गुजरात का सह-प्रभारी नियुक्त किया है और उन्होंने गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए जाना शुरू किया है, उसके बाद से अब सुन रहे हैं कि राघव चड्ढा को भी ये लोग गिरफ्तार करेंगे। किस केस में करेंगे और क्या आरोप होंगे, अभी ये लोग बना रहे हैं।” केजरीवाल के ट्वीट को आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने रीट्वीट करते हुए कहा कि ये तो बहुत घटिया राजनीति है। हम राघव चड्ढा के साथ हैं। पूरा देश इनके कारनामे देख रहा है, जनता सब समझ रही है।

Latest News