PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

PAP कैंपस में रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन, ADGP एम एफ फारूकी द्वारा की गई शिविर की शुरुआत,

punjab jalandhar news more than 700 units blood donated 13 days

PTB City न्यूज़ जालंधर : आज नेशनल वॉलंटरी ब्लड डोनेशन डे है, यह दिन उन लोगों के नाम पर मनाया जाता है, जो अपनी मर्जी से रक्तदान करते है, लेकिन पिछले कुछ समय में इस दिन की विशेषता और इसके उद्देश्य को जालंधरियों ने समझना शुरू कर दिया है। इस बात की पुष्टि सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक के स्टाफ ने की।

17 सितंबर से रक्तदान को लेकर शुरू हुए महाभियान में जालंधर ने अच्छा प्रदर्शन किया है। ब्लड बैंक की रिपोर्ट के अनुसार 700 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। वहीं, जालंधर के रहने वाले कश्मीरा सिंह को 100 से अधिक बार ब्लड डोनेट करने पर सम्मानित भी किया जा रहा है ।

सिविल अस्पताल में इन दिनों रोजाना लोग रक्तदान करने के लिए आ रहे है, जबकि ब्लड बैंक का स्टाफ भी रोजाना फील्ड में ब्लड डोनेशन कैंप लगा रहा है। कि अस्पताल में भी जब रात के समय कोई ब्लड लेने के लिए मरीज आता है, तो उसके साथ भी लोग खुद रक्तदान करने के लिए आ रहे है ।

रिपोर्ट के अनुसार रक्तदान शिविरों की संख्या अब बढ़ रही है, हर आयोजन के मौके पर लोग अब रक्तदान के शिविर लगवा रहे है, जबकि पहले लोगों को रक्तदान शिविरों के लिए कहना पड़ता था, लेकिन अब लोग खुद ही सेहत विभाग के पास आकर कैंप लगवा रहे है। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों के नेतृत्व में शुक्रवार को पीएपी कैंपस में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर की शुरुआत एडीजीपी एमएफ फारूकी द्वारा की गई है। शिविर के दौरान कुल 132 जवानों ने रक्तदान किया, जबकि मौके पर मनदीप सिंह गिल (आरटीसी), डीएसपी सुभाष अरोड़ा, सिविल सर्जन डॉक्टर रमन शर्मा, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. राजीव शर्मा, पीएपी के सीएचसी के एसएमओ परमजीत सिंह के अलावा डॉ. नवनीत कौर मौजूद रही।

Latest News

Latest News