PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

अमेरिका में किडनैप किये गए 4 भारतीयों के मिले शव, चारों की गोली मारकर की गई हत्या,

punjab amritsar news punjabi family killed america abducted all four dead bodies recover in california

PTB Sad न्यूज़ केलिफोर्निया : अमेरिका के कैलिफोर्निया में तीन दिन पहले अगवा किए गए पंजाबी परिवार के सभी सदस्यों के शव बरामद हो गए हैं। इनमें एक 8 महीने की बच्ची भी शामिल है। मर्स्ड काउंटी शेरिफ वर्न वार्नके ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने इस पूरी घटना को भयानक और डरावना बताया है। चारों की गोलीमार कर हत्या की गई।

अमेरिकी अधिकारियों ने बताया था कि चारों लोगों को बीते 3 अक्टूबर को दक्षिण हाईवे 59 के 800 ब्लॉक से अगवा कर लिया गया था। इस परिवार का अमेरिका में खुद का ट्रांसपोर्ट बिजनेस है। यह परिवार पंजाब के होशियारपुर जिले के टांडा के हरसी गांव का रहने वाला है। मर्स्ड काउंटी से सोमवार को 36 साल के जसदीप सिंह, उनकी पत्नी जसलीन कौर (27 साल) और बेटी आरोही (8 साल) और 39 साल के भाई अमनदीप सिंह को अगवा किया गया था।

कैलिफोर्निया पुलिस ने इस मामले में 48 साल के एक शख्स को हिरासत में लिया है। जानकारी है कि आरोपी ने खुद को मारने की कोशिश भी की। अब उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस को इस मामले में लीड जसदीप के ATM के इस्तेमाल से मिली थी। इससे पहले कैलिफोर्निया के फायर अधिकारियों ने बीते सोमवार को मेरेड के बाहर एक ग्रामीण इलाके में अमनदीप सिंह का आग लगा हुआ ट्रक बरामद किया था।

पुलिस ने शक जाहिर किया है कि किडनैपर्स ने आग लगाकर सबूत खत्म करने की कोशिश की थी। मर्सिड काउंटी शेरिफ वर्न वार्नके ने कहा कि चारों के शव बुधवार शाम को इंडियाना रोड और हचिंसन रोड के पास एक पार्क मिले। पुलिस के अनुसार, बाग में कुछ मजदूर काम कर रहे थे। इन्होंने सबसे पहले पुलिस को जानकारी दी। चारों को गोलियां मारी गईं।

इससे पहले अमेरिकी पुलिस अधिकारियों ने अपहरण की फुटेज जारी की थी। इससे पता चला कि मर्सिड में बंदूक की नोक पर परिवार का अपहरण किया गया था। अंडरशेरिफ कोरी गिब्सन ने बताया कि अमनदीप और जसदीप को सुबह 8:30 से 8:40 बजे के बीच अपने ऑफिस पहुंचे थे। फुटेज से पता चला कि घटना की रात लगभग 9 बजे जसदीप इमारत के बाहर संदिग्ध जीसस मैनुअल सालगाडो के साथ बातचीत करते दिखाई दिए।

दोनों गेट की ओर चल पड़े, जिसमें सिंह आगे चल रहे थे। गिब्सन ने बताया कि संदिग्ध ने एक सफेद बैग रखे था उसके बाद उसने एक बंदूक निकाली। फिर चारों को पिकअप ट्रक से ले गया। पुलिस ने बताया कि मैनुअल सालगाडो पहले इनके ऑफिस में काम करता था। वह पहले भी अपहरण के एक केस में सजा काट चुका है। हालांकि उसने ऐसा क्यों किया, इसका पता नहीं चल पाया है।

Latest News