PTB News

Latest news
आई वी वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह (14–20 नवंबर) के अंतर्गत रोचक गतिविधियों का आयोजन,... एचएमवी की मान्या ने 8.49 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया, केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्... जालंधर की AGI Infra ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया पंजाब का मान जालंधर : आप के राज में क्या जालंधर सेंट्रल में अभी भी बिक रहा है नशा, एक हत्या के बाद खड़े हुए कई सवा... एच.एम.वी. में पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के साथ ‘फिजिक्स मंथन’ का आयोजन, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गु... इनोसेंट हार्ट्स में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व, जीएनए यूनिवर्सिटी ने कपूरथला में शिक्षकों के सम्मान में ‘आभार 2026’ – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार सम... पंजाब : 8 साल के बच्चे को खेलते समय कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला, 3 बहनों का था इकलौता भाई

जालंधर शहर के विकास के लिए भाजपा ही एकमात्र विकल्प : मनोरंजन कालिया

BJP is the only option for the development of Jalandhar city: Entertainment Kalia Inder Atwal Loksbha Byelection Jalandhar

सभी समस्याओं का समाधान कर जलांधर को खुशहाल बनायेगी भाजपा : इंदर अटवाल

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : भारतीय जनता पार्टी मंडल 8 के अध्यक्ष अमृतपाल सिंह संघा की अध्यक्षता और सेंट्रल हल्का इंचार्ज पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया की अगुवाई में लोकसभा उप चुनावों को लेकर बैठक का आयोजन वार्ड नं 52 मोहल्ला जटपुरा में किया गया। इस बैठक को सफल बनाने के लिये पूर्व काउंसलर वरिंदर गुड्डू का अहम योगदान रहा। इसमें विशेष रुप से जालंधर लोकसभा सीट के लिये भाजपा उम्मीदवार इंदर इक़बाल सिंह अटवाल उपस्थित हुए।

इस अवसर पर मनोरंजन कालिया ने कहा कि यह चुनाव पंजाब के लोगों के भविष्य को सुरक्षित और विकास के रस्ते पर ले कर जाने वाला चुनाव है। उन्होंने कहा कि जलांधर के लोगों ने आप पार्टी की सरकार को पंजाब से बाहर करने का मन बना लिया है जिसकी शुरुआत जालंधर लोकसभा के उपचुनाव में जीत से होने जा रही है। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को यह सोचना होगा कि अगर जालंधर में भाजपा का सांसद बना तो शहर में केंद्र सरकार की सुविधाओं की लाइन लग जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों के पास भाजपा ही एकमात्र विकल्प है, जो विकास के पथ पर ले कर जा सकती है।

इस अवसर पर इंदर इक़बाल सिंह अटवाल ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो पंजाब की सभी समस्याओं का समाधान करेगी और पंजाब को खुशहाल बनाएगी। उन्होंने कहा कि आज जालंधर लोकसभा में पड़ते सभी क्षेत्रों के निवासी भी खुले मन से भाजपा का समर्थन करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि जनता को बदलाव चाहिए इसलिए वे भाजपा के पक्ष में समर्थन करेगी।अमृतपाल सिंह संघा ने कहा कि इस बार भाजपा चुनावों में सभी को हरा कर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि आप सरकार की घटिया और कमजोर कार्यप्रणाली से लोग थक चुके है।

इस बार लोग बदलाब के लिए भाजपा उम्मीदवार को समर्थन देने के मूड में है। वरिंदर गुडडू ने सभी का कार्यक्रम में पहुंचने पर धन्यवाद किया। उन्होंने जलांधर के लोगों से अपील की है कि भाजपा को इस बार एक बार मौका ज़रूर दे ताकि जलांधर भी भारत मे विकास की दृष्टि से रोल मॉडल बन सके। उन्होंने कहा कि जलांधर का विकास भाजपा के आने से ही है इसलिए भाजपा को भारी मतों से जीताकर जलांधर में नया इतिहास लिखने में समर्थन दे। इस अवसर पर पवन छाबडा, शितज ढल्ल, मयंक व्यास, ऋतु राज नाहर, शैली चड्डा, शलविंदर शालु, अमित, बाबू जी, भूपिंदर सिंह, मुकेश तलवार, रवि कश्यप, ललित जोशी इत्यादि उपस्थित थे।

Latest News