PTB News

Latest news
विधायक इंदरजीत कौर ने नकोदर की आंगनवाड़ी वर्करों को सौंपा ₹19.64 लाख का चेक आई वी वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह (14–20 नवंबर) के अंतर्गत रोचक गतिविधियों का आयोजन,... एचएमवी की मान्या ने 8.49 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया, केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्... जालंधर की AGI Infra ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया पंजाब का मान जालंधर : आप के राज में क्या जालंधर सेंट्रल में अभी भी बिक रहा है नशा, एक हत्या के बाद खड़े हुए कई सवा... एच.एम.वी. में पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के साथ ‘फिजिक्स मंथन’ का आयोजन, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गु... इनोसेंट हार्ट्स में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व, जीएनए यूनिवर्सिटी ने कपूरथला में शिक्षकों के सम्मान में ‘आभार 2026’ – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार सम...

जालंधर में चली गोलियां, घर में घुसकर की अज्ञात ने फायरिंग, महिला की हुई मौत, बेटा घायल, इलाके में फैली सनसनी,

punjab jalandhar mehatpur firing house woman died attacker open fire entering house family Big Crime News PTB News

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर में मंगलवार सुबह करीब 7 बजे कुछ बदमाशों ने घर में घुसकर एक परिवार के सदस्यों पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक महिला की मौत हुई है, जबकि एक व्यक्ति घायल है। घायल की पहचान महिला के बेटे दीपक के रूप में हुई है। मामला मैहतपुर इलाके का है। मैहतपुर के गांव उदोवाल में गोलियां चलाने के बाद बदमाश फरार हो गया।

गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घर के बाहर इकट्ठा हो गए और जब अंदर गए तो महिला और दीपक नामक व्यक्ति खून से लथपथ पड़े थे। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। हमले में दीपक की हालत गंभीर बनी हुई है। हमलावर कौन थे और उसने हमला क्यों किया, इसके बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है।

फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। मीटर रीडर बनकर घर में घुसा हमलावर सुबह उदोवाल गांव में दीपक के घर मीटर रीडर बनकर आया था। उसने घर का गेट खटखटाया तो दीपक की माता बाहर आई। हमलावर ने कहा कि मीटर की बिजली मीटर की रीडिंग लेनी है। इस पर दीपक की माता ने गेट खोल दिया। इसके बाद हमलावर घर के अंदर आने के लिए कहा।

हमलावर ने घर के अंदर घुसते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पहले उसने महिला को गोलियां मारी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जब गोलियां चलने की आवाज सुनकर दीपक आया तो बदमाश ने उस पर भी फायरिंग कर दी। इसमें दीपक ने अपना बचाव तो किया लेकिन फिर भी गोली लग गई। गोलियां मारने से बाद बदमाश तुरंत मौके से फरार हो गया।

Latest News