PTB News

Latest news
जालंधर : कारोबारी के मर्डर केस में शामिल शिवसेना नेता व महिला सहित 6 को किया पुलिस ने गिरफ्तार विधायक इंदरजीत कौर ने नकोदर की आंगनवाड़ी वर्करों को सौंपा ₹19.64 लाख का चेक आई वी वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह (14–20 नवंबर) के अंतर्गत रोचक गतिविधियों का आयोजन,... एचएमवी की मान्या ने 8.49 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया, केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्... जालंधर की AGI Infra ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया पंजाब का मान जालंधर : आप के राज में क्या जालंधर सेंट्रल में अभी भी बिक रहा है नशा, एक हत्या के बाद खड़े हुए कई सवा... एच.एम.वी. में पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के साथ ‘फिजिक्स मंथन’ का आयोजन, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गु... इनोसेंट हार्ट्स में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व,

के.एम.वी. कॉलेजीएट स्कूल की 10+1 की छात्राएं परीक्षा परिणामों में छाईं, 145 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में पास की यह परीक्षा,

KMV Collegiate Sr. Sec. School excels in 10+1 examination results

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : के.एम.वी. कॉलेजीएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालंधर की 10+2 (आर्ट्स, कॉमर्स मेडिकल एवं नॉन मेडिकल) की छात्राओं ने परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया। 145 छात्राओं ने यह परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कर अपनी मेहनत, लगन एवं शिक्षा के प्रति अपने लगाव का प्रमाण पेश किया। 10+1 (कॉमर्स) के परीक्षा परिणामों में तनवीर 96 फ़ीसदी अंकों के साथ पहले स्थान पर रहीं .

नवजोत सैनी ने 94% अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया जबकि हरलीन कौर ने 91 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान अपने नाम करवाया. इसके साथ ही 10+1 (आर्ट्स) के परीक्षा परिणामों में 94 फ़ीसदी अंकों के साथ कोमल ने पहला स्थान हासिल किया जबकि 86 प्रतिशत अंकों के साथ परनीत कौर दूसरे और 85 प्रतिशत अंकों के साथ वंशिका तीसरे स्थान पर रही।

इसके अलावा 10+1 ( मेडिकल) के परीक्षा परिणामों में 88 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान भूमिका ने हासिल किया। बलदीप 86 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और शरणजीत कौर 85 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। 10+1 (नॉन मेडिकल) के परीक्षा परिणामों में काव्यांजली ने 93 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। मनप्रीत कौर 91 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही जबकि योगिता और हररूप ने 90% अंकों के साथ तीसरा स्थान अपने नाम करवाया।

विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने शानदार परीक्षा परिणाम पर होनहार छात्राओं को मुबारकबाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और साथ ही कहा की छात्राओं का यह शानदार परीक्षा परिणाम के.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल द्वारा छात्राओं को प्रदान की जाती वैश्विक स्तरीय शिक्षा के लिए किए जाते गंभीर प्रयत्नों की गवाही देता है

जो उनके सर्वपक्षीय विकास का मज़बूत आधार भी साबित हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने इस शानदार परीक्षा परिणाम के लिए श्रीमती वीना दीपक, कोऑर्डिनेटर, श्रीमती आनंद प्रभा, इंचार्ज, के.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल एवं समूह प्राध्यापकों के द्वारा छात्राओं को प्रदान किए जाते उचित मार्गदर्शन की भी प्रशंसा की।

Latest News