PTB न्यूज़ “शिक्षा” : सेंट सोल्जर डिग्री कॉलेज (को-एड) लिदड़ा में नए सत्र 2023-24 की शुरुयात हवन यज्ञ करवा की गई। जिसमें 11वीं, 12वीं, बीए, बीकॉम, बीसीए, बीएसई, फिजियोथेरेपी आदि कोर्सों के छात्रों ने भाग लिया।
इस अवसर पर कॉलेज डायरेक्टर श्रीमती वीणा दादा, लॉ कॉलेज प्रिंसिपल डॉ.सुभाष शर्मा, स्टाफ और छात्रों ने मंत्रोच्चारण के उपरान्त हवन यज्ञ में आहुतियां डाली। इस अवसर पर 10+1 में अव्वल आए छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
10+1 आर्ट्स में बॉबी ने प्रथम, वाणी ने द्वितीय, सैमुयल, साहिल ने तृतीय, कॉमर्स में हरमनदीप ने प्रथम, रितेश ने द्वितीय, विकास ने तृतीय, मेडिकल में नम्रता ने प्रथम, मनीषा ने द्वितीय, गुरनामजीत ने तृतीय, नॉन-मेडिकल में नेहा ने प्रथम, हरप्रीत ने द्वितीय,
अनीता ने तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सन्मानित करते हुए शुभ कामनाऐं दी गई। प्रिंसिपल श्रीमती दादा ने सभी छात्रों को स्वागत करते हुए उन्हें संस्था नियमों से अगवत करवाया। इस अवसर पर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ.मंजीत कौर और सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।



































