PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

सेंट सोल्जर में इंटर हाउस सलाद मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित,

Inter House Competition at St Soldier

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में छात्रों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें सह-शिक्षा तिविधियों के साथ जोडऩे के उद्देश्य से एक इंटर हाउस सलाद मेकिंग एंड ड्रेसिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। स्कूल प्रिंसिपल शैली भल्ला के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता के दौरान छात्रों ने विभिन्न तरह के सलाद बनाकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

इस मौके पर विद्यार्थियों को घरों में उपलब्ध मौसमी सब्जियों ओर फलों से सलाद बनाने तथा सलाद सजाने की विधियों के बारे में जानकारी दी गई। इस प्रतियोगिता में स्कूल के चारों हाउस के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में महाराजा रणजीत सिंह हाउस की टीम सदस्य गगनप्रीत कौर, श्रेया, जगायता बसरा व अवनीत कौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

दूसरे स्थान पर महाराणा प्रताप हाउस की टीम सदस्य हरसिमरत कौर, जगायता, महक लुंबा रूप, तान्या, जैसमीन रही। छत्रपति शिवाजी हाउस की टीम में नवदीप राणा, सिमरन प्रभजोत कौर, एकमजोत कौर, सुमन, गुरलीन और राजदीप कौर तीसरे स्थान पर रहे। चौथे स्थान पर गुरु गोबिंद सिंह हाउस की टीम में नवप्रीत, तानिया, सिमरन काजल, दिलप्रीत और अमन रहे।

वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने विजेताओं को बधाई देते हुए सभी ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में हाउस हेड अध्यापिका आरती, नवजोत कौर, संतोष कुमार ओर मीना कुमारी का विशेष योगदान रहा।

Latest News