PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

के.एम.वी. के अंग्रेज़ी विभाग द्वारा राष्ट्र स्तरीय ऑनलाइन दि स्टोरी टेलर्स प्रतियोगिता का आयोजन,

KMV’s PG Department of English organizes an online National level Inter-college Creative Writing competition The Story Tellers

देशभर से प्रतिभागियों ने पूरे जोश एवं उत्साह से लिया भाग,

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ इंग्लिश के द्वारा राष्ट्र स्तरीय सृजनात्मक लेखन प्रतियोगिता दि स्टोरी टेलर्स का ऑनलाइन आयोजन करवाया गया. विद्यार्थियों की सृजनात्मकता को एक उचित मंच प्रदान करने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने एवं संवारने के मकसद के साथ आयोजित किए गए इस मुकाबले में देशभर के विभिन्न शिक्षा संस्थानों से प्रतिभागियों ने पूरे जोश एवं उत्साह के साथ भाग लिया.

प्रतिभागियों ने मानवीय जीवन से जुड़े हुए सरोकारों, काल्पनिकता, ज्ञान विज्ञान, टेक्नोलॉजी, प्रकृति ब्रह्मांड, जीवन में रिश्तो की अहमियत तथा विभिन्न सामाजिक पहलुओं को आधार बनाकर अपनी खूबसूरत रचनाएं बेहद प्रतिभाशाली ढंग से सांझा की. उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को विद्यालय के द्वारा ई-सर्टिफिकेटस भी प्रदान किए गए.

विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस अवसर पर संबोधित होते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी की सृजनात्मकता को सही दिशा की ओर ले कर जाना बेहद ज़रूरी है ताकि निर्विघ्नं तरीके से उनका बौद्धिक विकास किया जा सके और ऐसे आयोजन इस दिशा की ओर सकारात्मक कदम साबित होते हैं. इसके साथ ही उन्होंने डॉ. मधुमीत, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर तथा डॉ. रीना शर्मा के साथ-साथ अंग्रेज़ी विभाग के द्वारा किए गए प्रयत्नों की भी सराहना की.

Latest News