PTB News

Latest news
PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन, रिश्तों की डोर से सामाजिक दायित्व तक: आइवी वर्ल्ड स्कूल में अनूठे अंदाज़ में मनाया गया रक्षाबंधन, मुख्यमंत्री ने देहरा में 46 करोड़ रुपये की लागत की प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल परियोजना की घोषणा... Punjab CM Bhagwant Mann के खिलाफ Social Media पर शुरू हुई अनफॉलो मुहिम Canada ने दी युवाओं को बड़ी राहत, LMIA आवेदन पर वर्क परमिट विस्तार के लिए नए नियम लागू

के.एम.वी. की विनाक्षी चौधरी द्वारा चंडीगढ़ में इंटर ग्रुप स्पोर्ट्स शूटिंग प्रतियोगिता 2023 में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ डायरेक्टरेट का प्रतिनिधित्व,

KMV’s NCC Cadet Vinakshi Choudhary represents Punjab, Haryana, Himachal Pradesh & Chandigarh directorate in Inter Group Sports Shooting Competition 2023 at Chandigarh

के.एम.वी. की विनाक्षी 2 पी.जी.(जी)बी.एन. एन.सी.सी. जालंधर से चयनित होने वाली एकमात्र कैडेट,

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर की एन.सी.सी. कैडेट विनाक्षी चौधरी ने होशियारपुर में इंटर बटालियन जालंधर ग्रुप स्पोर्ट्स शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लेकर संस्था का नाम रोशन किया, जहां उन्होंने हर कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और अपने प्रदर्शन के लिए सिल्वर मेडल भी जीता।

उसे आगे सिलेक्शन कैंप्स के लिए चुना गया और वह एकमात्र कैडेट है जिसे 2 पी.बी. (जी.) बी.एन. एन.सी.सी. जालंधर से चुना गया। इसके अलावा, उसने चंडीगढ़ में 10 दिवसीय पी.एच.एच.सी. तथा सी.एच.डी. डायरेक्टरेट की इंटर ग्रुप स्पोर्ट्स शूटिंग प्रतियोगिता 2023 में भी भाग लेकर ब्रोंज़ मेडल हासिल किया।

गौरतलब है कि विनाक्षी चौधरी आई.डी.एस.एस. (इंटर डायरेक्टोरेट स्पोर्ट्स शूटिंग चैंपियनशिप)-2023 के लिए डी.टी.ई. स्पोर्ट्स शूटिंग टीम में प्रशिक्षण के लिए चुनी गई है। प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने कहा कि इस तरह की ट्रेनिंग के.एम.वी. द्वारा छात्राओं को प्रदान की जाने वाली समग्र शिक्षा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थे।

मैडम प्रिंसिपल ने हर रोज़ विभिन्न प्रकार के अवसरों और गतिविधियों के साथ उत्साहपूर्वक काम करने के लिए एन.सी.सी. विभाग के प्रयासों की सराहना की ताकि लड़कियां राष्ट्र के भविष्य के नेताओं के रूप में उभर सकें। कमांडिंग ऑफिसर 2 पी.बी.(जी.) बी.एन.एन.सी.सी. जालंधर, कर्नल नरिंदर तूर ने भी ट्रेनिंग कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कैडेट को बधाई दी।

Latest News