PTB News

Latest news
पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी जालंधर सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप-बेटे पर किया GYM मालिक ने साथियों सहित हमला स्मार्ट पुलिसिंग! E-Challan प्रणाली की हुई शुरुआत DGP पंजाब ने की समीक्षा

पुलिस विभाग में नौकरी के लिए हाईकोर्ट पहुंचे ट्रांसजैंडर, हाईकोर्ट का ऐतिहासिक हस्तक्षेप?

transgender reached high court for job in police Big News

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : हाईकोर्ट के ऐतिहासिक हस्तक्षेप के बाद याचिकाकर्त्ता सौरव उर्फ किट्टू टैंक चंडीगढ़ पुलिस में कांस्टेबल के पद के लिए आवेदन करने वाले पहले ट्रांसजैंडर बन जाएंगे। न्यायाधीश विक्रम अग्रवाल ने अंतरिम राहत देते हुए चंडीगढ़ पुलिस को नोटिस दिया और उन्हें यह भी निर्देश दिया कि याचिकाकर्त्ता को अंतिम तिथि से पहले पद के लिए आवेदन करने की अनुमति दी जा सकती है,

जिससे उसे फॉर्म पर अपने लिंग का उल्लेख करने की अनुमति मिल सके। 20 मई 2023 को चंडीगढ़ पुलिस ने अपनी वैबसाइट पर कांस्टेबल (कार्यकारी) के पद के लिए विज्ञापन दिया था, हालांकि जब याचिकाकर्त्ता ने फॉर्म भरने की कोशिश की तो उसे पता चला कि ट्रांसजैंडर के लिए कोई कॉलम नहीं है। इसके बाद 2 जून 2023 को उसने ट्रांसजैंडर के रूप में फॉर्म भरने की अनुमति देने के लिए गृह सचिव, यूटी चंडीगढ़ और पुलिस महानिदेशक, यूटी चंडीगढ़ को एक अभ्यावेदन प्रस्तुत किया।

उन्हें चंडीगढ़ पुलिस से कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने वकील रैना गोदारा के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर की। न्यायमूर्ति विक्रम अग्रवाल ने मामले की जांच की और पाया कि याचिकाकर्त्ता अच्छी तरह से योग्य है और चंडीगढ़ पुलिस में कांस्टेबल (कार्यकारी) की भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में भाग लेने का इच्छुक है, लेकिन ट्रांसजैंडर की कोई श्रेणी उपलब्ध नहीं होने के कारण वह शामिल नहीं हो सका।

Latest News

Latest News