PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

इनोसेंट हार्ट्स ने मनाया भाई-बहन के अटूट बंधन का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन,

innocent-hearts-celebrated-rakshabandhan-a-festival-symbolizing-the-unbreakable-bond-between-brothers-and-sisters

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर रोड,कैंट जंडियाला रोड व कपूरथला रोड) ने विभिन्न गतिविधियों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार बड़े हर्षोल्लास से मनाया मनाया। प्री-प्राइमरी स्कूल इनोकिड्स के लर्नर्स से स्कॉलर्स तक के सब बच्चों से ‘थ्रेॅड ऑफ़ लव’ के अंतर्गत राखी मेकिंग गतिविधि करवाई गई।

बच्चे घर से राखी बनाने का सामान जैसे मौली, रिबन, रेशम का धागा, मोती, सितारे आदि लेकर आए तथा कक्षा में अपनी-अपनी अध्यापिकाओं की सहायता से अपने मित्रों के साथ मिलकर सबने अपनी-अपनी राखी बनाई। कक्षा पहली व दूसरी के बच्चों से सैनिकों के लिए राखी बनवाई गई। छात्राओं ने सैनिकों की वेशभूषा में सजे छात्रों को राखी बाँधी। कक्षा तीसरी व चौथी के बच्चों से स्वजनों, मित्रों के लिए राखी कार्ड मेकिंग एक्टीविटी करवाई गई।

कक्षा पाँचवी के बच्चों से ‘बेस्टमेट्स’ एक्टीविटी करवाई गई जिसमें उनके द्वारा ‘भाई-बहनों के साथ संजोई मधुर यादों का कोलाज’ बनाया गया। कक्षा छठी के बच्चों से ‘रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक’ पर कुछ पंक्तियाँ लिखवाई गई। कक्षा सातवीं के बच्चों से थाली सज्जा गतिविधि करवाई गई। छात्राओं द्वारा की गई थाली सज्जा व उनके द्वारा बनाई गई सुंदर राखियों को सबके द्वारा खूब सराहा गया।

इन सभी गतिविधियों को करते हुए बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। सभी कक्षाओं में अध्यापिकाओं ने बच्चों को बताया कि यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम व विश्वास का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बाँधकर उनकी लंबी आयु व समृद्धि की कामना करती हैं और वहीं भाई अपनी बहन को हर मुसीबत से बचाने व रक्षा करने का वचन देते हैं। इस तरह उन्होंने बच्चों को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए इस पर्व की महत्ता बताई और उन्हें हर पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाने के लिए कहा।

Latest News