PTB News

Latest news
विधायक इंदरजीत कौर ने नकोदर की आंगनवाड़ी वर्करों को सौंपा ₹19.64 लाख का चेक आई वी वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह (14–20 नवंबर) के अंतर्गत रोचक गतिविधियों का आयोजन,... एचएमवी की मान्या ने 8.49 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया, केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्... जालंधर की AGI Infra ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया पंजाब का मान जालंधर : आप के राज में क्या जालंधर सेंट्रल में अभी भी बिक रहा है नशा, एक हत्या के बाद खड़े हुए कई सवा... एच.एम.वी. में पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के साथ ‘फिजिक्स मंथन’ का आयोजन, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गु... इनोसेंट हार्ट्स में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व, जीएनए यूनिवर्सिटी ने कपूरथला में शिक्षकों के सम्मान में ‘आभार 2026’ – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार सम...

एच.एम.वी. के साइकोलॉजी विभाग की ओर से ऑटिज्म फाउंडेशन का भ्रमण

psychology-department-of-hmv-organized-a-visit-to-autism-foundation

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंस राज महिला महाविद्यालय के साइकोलॉजी विभाग की ओर से प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशा-निर्देशन में ऑटिज्म फाउंडेशन में शिक्षात्मक भ्रमण का आयोजन किया गया। छात्राओं का श्री अतुल मदान, क्लीनिकल साइकोलिजस्ट, चीफ एडवाइकार, केयर फॉर ऑटिज्म एवं उनकी टीम द्वारा स्वागत किया गया।

श्री मदान ने छात्राओं को ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर, शुरुआती चिन्ह, व्यवहारिक कारक, उनकी पहचान एवं शीघ्र हस्तक्षेप से बच्चों की बेहतर मदद इत्यादि विषयों पर संक्षिप्त जानकारी दी। छात्राओं ने ओक्योपेशनल थैरिपी एवं मल्टी सैंस्री रूमस और वहां सभी इक्यूपमैन्टस की सहूलियत के बारे में जानकारी हासिल की।

श्री अतुल मदान ने चिकित्सीय रास्तों के प्रकार एवं महत्व पर चर्चा की जो ऑटिज्म स्पेक्ट्रम के अधीन छात्राओं के लिए जरूरी है। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं में इस तरह की जागरूकता व उत्साह उत्पन्न करने हेतु विभाग की सराहना की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के भ्रमणों हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर डॉ. आशमीन कौर, साइकोलॉजी विभागाध्यक्षा एवं सुश्री श्रुति मौजूद थे।

Latest News