PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों में विजयदशमी पर्व की धूम,

vijayadashami-festival-celebrated-in-all-five-schools-of-innocent-hearts

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड ,नूरपुर तथा कपूरथला रोड) में विजयदशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों को रामलीला का मंचन पपेट शो द्वारा दिखाया गया,जिसमें रामायण के विभिन्न पात्रों का बख़ूबी मंचन किया गया।

कुछ बच्चे श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता एवं हनुमान का चरित्र अभिनय करने के लिए उन्हीं की तरह वेशभूषा धारण करके भी आए। चौथी व पाँचवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने नाट्य रूपांतरण द्वारा रावण मेघनाथ व कुंभकर्ण के किरदारों को बख़ूबी निभाया तथा युद्ध द्वारा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन भी किया गया, जिसमें बच्चों ने विजयदशमी पर्व, रावण दहन पर कविताएँ प्रस्तुत की तथा इस पर्व को मनाने का महत्व भी समझा।

विद्यार्थियों ने नृत्य नाटिका द्वारा राम भरत मिलाप तथा राम -रावण युद्ध के अंश प्रस्तुत किए। सभी किरदारों को निभाते हुए बच्चों का उत्साह देखने लायक था। रामलीला के आखिरी दिन अध्यापिकाओं ने बच्चों को रामायण के पात्रों का वेश धारण कर नृत्य-नाटिका के द्वारा प्रत्येक पात्र के चरित्र को जीवंत रूप देते हुए उनसे मिलने वाली शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात् करने के लिए कहा। कक्षा में अध्यापिकाओं ने बच्चों को समझाया कि विजयदशमी का त्यौहार हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है।

उन्होंने बच्चों को मर्यादापुरुषोत्तम श्री राम के आदर्श, उनके चरित्र को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स शर्मिला नाकरा ने बताया कि विद्यालय में सभी प्रकार के त्योहारों को मनाने का उद्देश्य है कि बच्चों को अपने देश की संस्कृति की जानकारी देना व प्रत्येक धर्म के प्रति आदर व सम्मान भाव बनाए रखना है।

Latest News