PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

एच.एम.वी. में एंट्रप्रेनियोरशिप पर मोटीवेशनल टॉक का आयोजन,

hmv-organised-motivational-talk-on-entrepreneurship

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय की इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल एवं एंट्रेप्रेनियोरशिप डिवेलपमेंट सैल की ओर से प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन की अध्यक्षता में ‘ए टॉक विद चेतना शर्मा-मोटीवेशनल स्टोरी ऑफ एन एन्ट्राप्रेनयोर’ का आयोजन किया गया। इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल की इंचार्ज डॉ. अंजना भाटिया ने रिसोर्स पर्सन सुश्री चेतना शर्मा, फाउंडर ऑफ ‘लिसनएक्ट’ का विधिवत स्वागत किया।

सुश्री चेतना शर्मा एचएमवी की ही पूर्व छात्रा है। सुश्री चेतना ने सफल एंट्राप्रेनयोर बनने की अपनी कहानी सांझा की तथा छात्राओं को अपने स्वप्न पूरे करने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि हमें निडर बनकर अपने चेहरे पर मुस्कान लिए जीवन की समस्याओं का सामना करना चाहिए।

एंट्राप्रेन्योरशिप डिवेलपमेंट सैल की इंचार्ज श्रीमती मीनू कोहली ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया तथा छात्राओं को रोल मॉडल बनने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने आईआईसी के प्रयास की सराहना की।

Latest News