PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

जालंधर, रूह कंपा देने वाली वारदात से इलाके में फैली सनसनी,

one-person-jagdeep-jaggi-murdered-in-village-patti-bagga-of-jalandhar-punjab

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। जहां के कस्बा बिलगा के अधीन पड़ते गांव पत्ती बग्गा के रहने वाले युवक की बेरहमी से हत्या कर दिए जाने से पुरे गांव में सनसनी फेल गई है। मृतक युवक की पहचान जगदीप जग्गी के रूप में हुई है। युवक की उसकी मां के सामने ही पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि युवक पर बेसबॉल बैट से वार करके मौत के घाट उतारा गया है।

.

.

इस सनसनीखेज वारदात की जानकारी देते हुए मृतक की मां ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पहले उनके घर पर 2 युवक आए थे जिन्होंने उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी। इस संबंधी जानकारी देते हुए गांव के ही एक अन्य व्यक्ति ने मीडिया को बताया कि घटना के दौरान वह मृतक के साथ श्मशानघाट के पास बैठा था जहां पर 12 लोग आए और उस पर हमला कर दिया।

.

.

इस दौरान उनके पास कई तेजधार हथियार थे, उन्होंने बेसबॉल से पीट-पीटकर जगदीप को मार दिया। उसने हत्या का कारण रंजिश बताया है। उसने कहा कि एक लड़के ने मोटरसाइकिल जगदीप जग्गी के पास गहने रखा था। इसी को लेकर एक अन्य लड़का उसके घर पर आकर उसकी मां से बात करने लगा तो जगदीप ने कहा कि तेरा इस मामले से कोई लेना देना नहीं हैं

.

.

क्योंकि ये मोटरसाइकिल तेरा नहीं है और उसे थपड़ जड़ दिया। इस रंजीश के चलते उक्त लड़का अपने साथ 12 लड़के लेकर आया और जगदीप पर हमला कर दिया। वहीं इस घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और जाँच के बाद 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि परिवार वालों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Latest News

.

Latest News