PTB City न्यूज़ जालंधर : Pyramid College of Business and Technology ने 27 अक्टूबर 2023 को कॉलेज के ऑडिटोरियम में “फरोश 2023 – फ्रेशर्स पार्टी” का आयोजन करके अपने नए छात्रों का स्वागत किया। समारोह का उद्घाटन Pyramid College के अध्यक्ष – प्रो. जतिंदर सिंह बेदी, निदेशक – डॉ. विवेक मित्तल, मुख्य अतिथि श्रीमती मनजोत कौर (सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल – बॉयज, फगवाड़ा), श्री आशीष (जी.डी.आर स्कूल, फगवाड़ा) एवं सम्मानित संकाय सदस्यों द्वारा ज्योति प्रज्वलित करके किया गया।
. .समारोह के दौरान, फ्रेशर्स को अपने सीनियर्स के साथ रैंप वॉक, सोलो, डुओ और ग्रुप डांस जैसे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाने का एक शानदार अवसर मिला। इसके बाद अलग-अलग राउंड के जरिए मॉडलिंग पेश की गई और प्रश्न – प्रतिभा प्रदर्शन प्रियोगताएँ हुई। मॉडलिंग में कुल 81 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें से दीक्षित (BVoc) को मिस्टर फ्रेशर, तन्वी (BVoc – वेब टेक्नोलॉजी एंड मल्टीमीडिया) को मिस फ्रेशर, मुस्कान (BCA) को मिस चार्मिंग और यादविंदर (बीबीए) को मिस्टर हैंडसम, पलक (BBA) को मिस कॉन्फिडेंट, मोना को मिस एलिगेंट और सत्यम (BCom) को मिस्टर कॉन्फिडेंट का टैग दिया गया।
.
.इसके बाद कुछ छात्रों ने एक विशेष प्रस्तुति में मजेदार किरदार प्रस्तुत करके बाकी छात्रों को सार्थक संदेश दिया। इस अवसर पर PCBT के अध्यक्ष प्रोफेसर जितिंदर सिंह बेदी ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्रों और प्रशासकों को बधाई दी और उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने विद्यार्थियों के उज्ज्वल एवं गौरवशाली भविष्य के लिए प्रार्थना की तथा उन्हें ऊँचाइयाँ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. विवेक मित्तल निदेशक PCBT ने सभी नये विद्यार्थियों का स्वागत किया तथा उन्हें शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्टता प्राप्त करने हेतु मार्गदर्शन दिया।
. . .




































