PTB Political न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार 40.90 करोड़ के बैक फ्रॉड से जुड़े मनी लॉन्डरिंग के केस में ED ने अमरगढ़ सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा को वीरवार को PGI से डिस्चार्ज करा लिया है । उनका कस्टडी में दिल का इलाज चल रहा था।
. .मिली जानकारी के अनुसार उन्हें डिस्चार्ज होते ही रात 10:10 में ED जालंधर ऑफिस लेकर आ गई। आपको बता दें कि स्पेशल कोर्ट ने पहले ही विधायक का यह कहकर 4 दिन का रिमांड दिया था कि PGI से डिस्चार्ज होते ही ED की रिमांड प्रकिया शुरू हो जाएगी। आपको यह भी बता दें कि 6 नवंबर को विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा को उनके मलेरकोटला दफ्तर से ईडी ने अरेस्ट कर लिया था।
.
.
इस दौरान मेडिकल करवाया गया था तो विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा ने सीने में दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज अमृतसर रेफर कर दिया गया था। वहां से पीजीआई में भेज दिया गया था। ED ने स्पेशल कोर्ट में विधायक को अरेस्ट करने की सूचना दी थी। इसके बाद कोर्ट ने यह कहकर 4 दिन का रिमांड दिया था कि विधायक के ठीक होने पर उन्हें रिमांड पर लेकर ईडी पूछताछ कर सकती है।
. . . .






































