PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

भारतीय क्रिकेटर टीम के इस तेज गेंदबाज ने रचाई अपने गर्लफ्रेंड से शादी, किस स्थान पर लिए फेरे,

sports-indian-cricketer-navdeep-saini-wedding-photos-swati-asthana-cricket-news

PTB News “Sports” : टीम इंडिया के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने गर्लफ्रेंड स्वाति अस्थाना के साथ गुरुवार को शादी कर ली है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर कर इसकी जानकारी दी। फेरे कहां लिए इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। सैनी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखा, ‘आपके साथ हर दिन प्यार का दिन है। आज हमने हमेशा के लिए एक दूसरे का होने का फैसला किया है।

.

.

हम अपने जीवन का एक नया चैप्टर शुरू कर रहे हैं, इसलिए हम आपके आशीर्वाद और प्यार की कामना करते हैं। स्वाति एक फैशन, ट्रैवलर और लाइफस्टाइल ब्लॉगर हैं। उनका एक यूट्यूब चैनल है, जहां वह अपने रोजाना कामों की या ट्रैवल व्लॉग साझा किया करती है। उनके इंस्टाग्राम पेज पर 80,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में नवदीप ने 2 टेस्ट की 4 पारियों में 4.11 की इकॉनमी से 4 विकेट लिए हैं। उन्होंने 8 वनडे में 6 विकेट झटके हैं।

.

sports-indian-cricketer-navdeep-saini-wedding-photos-swati-asthana-cricket-news

.

इस दौरान उनकी औसत 80.16 की और इकॉनमी 6.87 की रही है। 11 टी-20 इंटरनेशनल में उनके नाम 13 विकेट हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी 7.15 की है। नवदीप लंबे समय से टीम से बाहर हैं। इस साल भारतीय क्रिकेट टीम के चार खिलाड़ी शादी के बंधने में बंधे। साल की शुरुआत में अक्षर पटेल ने सात फेरे लिए। उसके बाद केएल राहुल अथिया शेट्‌टी के हुए। उनके बाद हार्दिक पंड्या और फिर शार्दूल ठाकुर ने शादी की।

.

.

.

.

Latest News