PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

बैंक कर्जदारों को RBI ने दिया बड़ा झटका, Repo Rate को लेकर गवर्नर ने कर दी बड़ी घोषणा,

rbi-repo-rate-unchanged-governor-shaktikanta-das-anounced-big-breaking-news

.

.

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : बैंक से सस्ते लोन की उम्मीद पर एक बार फिर पानी फिर गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगातार छठी बार रेपो रेट (ब्याज दर) में कोई बदलाव नहीं किया है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास (RBI Governor Shaktikanta Das) ने वीरवार सुबह इस बारे में जानकारी दी। गवर्नर ने बताया कि, चालू वित्त वर्ष 2023-24 की आखिरी तीन दिवसीय मौद्रिक नीति समिति (MPC) बैठक में लगातार छठी बार रेपो रेट को न बदलने का फैसला लिया गया है।

.

.

बैठक में रेपो रेट को न घटाया गया और न ही बढ़ाया गया। इसलिए रेपो रेट 6.50% के अपने पुराने स्‍तर पर बरकरार रहेगा। रेपो रेट के साथ-साथ रिवर्स रेपो रेट में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। रिवर्स रेपो रेट को भी उसके पुराने स्तर 3.35 फीसदी पर बरकरार रखा गया है। मालूम रहे कि, आरबीआई मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक हर 2 महीने में एक बार होती है।

.

.

बैठक में लोन ब्याज दर, महंगाई समेत अन्य वित्तीय मामलों की समीक्षा की जाती है और इस कड़ी में कुछ अहम फैसले भी लिए जाते हैं। इससे पहले दिसंबर 2023 में आरबीआई एमपीसी की बैठक हुई थी। इस बैठक में भी रेपो रेट को 6.50 प्रतिशत पर बनाए रखा गया था. रेपो रेट घटा नहीं दिया तो जाहिर सी बात है कि लोन सस्ता नहीं होगा। ज्यादा ब्याज दर के साथ लोन मिलेगा भी और ज्यादा ब्यान दर के साथ लोन चुकाना भी होगा।

.

.

लेकिन रेपो रेट न बढ़ने से भी फायदा ही हुआ है। अगर रेपो रेट बढ़ जाता तो बैंक से मिलने वाला कार, होम सहित अन्य कर्ज महंगा हो जाता है। कर्ज की EMI ज्यादा ब्याज से चुकानी होती है। हालांकि रेपो रेट में बढ़ोतरी का उन ग्राहकों को फायदा होता है जिन्होंने एफडी (FD) करा रखी है। उनकी एफडी पर ब्याज बढ़ जाता है।

.

.