PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब, लोकसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने उम्मीदवारों के लिए जारी किये आदेश,

punjab-lok-sabha-election-candidate-expenditure-update-preparations-punjab-lok-sabha-election-election-commission

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : लोकसभा चुनाव में इस बार उम्मीदवार 95 लाख तक खर्च कर पाएंगे। निर्वाचन आयोग की तरफ से चुनावी खर्च सीमा को 70 लाख रुपए से बढ़ा दिया गया है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की तरफ से चुनाव में उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों के खर्च को लेकर एक सूची जारी की है हालांकि, चुनाव में प्रयोग होने वाले झंडे से लेकर टोपी तक सबके रेट तय किए गए हैं।

.

.

वहीं, आयोग की तरफ से चुनाव आचार संहिता शुरू होने के साथ ही उम्मीदवारों के खर्च पर नजर रखी जाएगी। इसके लिए कमेटियों से लेकर अधिकारी तक नियुक्त किए जाएंगे। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी सिब्बन के मुताबिक प्रत्याशियों के खर्च को लेकर विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों की एक कमेटी बनाई गई है। उन्होंने चुनाव में प्रयोग होने वाली 200 के करीब वस्तुओं के रेट तय करने की सिफारिश की थी। अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर सभी चीजों के रेट तय किए गए हैं हालांकि,

.

पिछले चुनाव की तुलना में महंगाई बढ़ने के कारण ये दरें बढ़ाई गई हैं। आयोग की तरफ से खाने पीने की चीजों के दाम तय किए हैं। इसमें बेसन की बर्फी 220 रुपए प्रति किलो, बिस्कुट 175, बर्फी 300, गजक 100, जलेबी 175 रुपए, लड्डू बूंदी 150 रुपए, डोडा मिठाई 850, केक 350, घी पिन्नी 300, रसगुल्ले 150, पकौड़े 175, मटन 500, चिकन 250, मछली 600 रुपए किलो और दूध की कीमत 55 रुपए प्रति लीटर तय की गई है।

.

.

इसी तरह ब्रेड पकौड़ा 15 रुपए प्रति पीस, कचौड़ी 15, पनीर पकौड़ा 20, पराठा 30, छोला समोसा 25, समोसा चटनी सहित 15 और सैंडविच 15 रुपए प्रति पीस और चना भटूरे 40 रुपए प्रति प्लेट दर निर्धारित की गई है। जबकि, नींबू शिकंजी 15 रुपए और लस्सी 20 रुपए प्रति गिलास होगी। कॉफी और चाय की कीमत 15 रुपए प्रति कप तय की गई है।

.

.

पार्टी कार्यालय (शहरी क्षेत्र) 11 हजार रुपए, (ग्रामीण क्षेत्र) 5500 रुपए, मैरिज पैलेस (ग्रामीण क्षेत्र) 24000 हजार रुपए, (नगर) 45 हजार, (शहरी क्षेत्र) 60 हजार, स्टेज बीस फीट 2400 रुपए, सिरप 100 रुपए, तीन फीट की कृपाण 800 रुपए, सादी टोपी 5 रुपए, मुद्रित टोपी 14 रुपए, प्लेन टी-शर्ट 75 रुपए, प्रिंटेड टी-शर्ट 175 रुपए, 500 प्रति कंप्यूटर फाइल, कवर की कीमत 10 रुपए रखी गई है।

.

.

वेब कैमरा 1000 रुपए, वीडियोग्राफी 2 हजार रुपए, दीवार पर पेंटिंग के लिए 400 रुपए, सर्जिकल मास्क पांच रुपए, साबुन की एक टिकिया 40 रुपए, साइकिल 4 हजार रुपए, छाता 225 रुपए, ढोली 600 रुपए प्रतिदिन, ढाडी जत्था 4 हजार रुपए प्रति कार्यक्रम, ड्राइवर के साथ भोजन सहित प्रतिदिन 800 रुपए व डीजे आर्केस्ट्रा सहित प्रतिदिन 4500 रुपए तय किए गए हैं।