PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

हरियाणा में सियासी भूचाल, बीजेपी को दिया जेजेपी ने बड़ा झटका, कौन होगा अगला CM?

haryana-bjp-jjp-alliance-breaking-soon-legislative-meeting-chandigarh-manohar-lal-khattar-fight-lok-sabha-elections

.

PTB Political न्यूज़ हरियाणा : हरियाणा में भाजपा और जजेपी का गठबंधन (BJP-JJP Coalition) टूट गया है. दिल्ली में मंगलवार सुबह इस संबंध में दुष्यंत चौटाला ने बड़ा ऐलान किया है। सूत्र के अनुसार, भाजपा कोटे के भी कुछ मंत्रियों (Haryana Ministers) से इस्तीफा लिया जा सकता है। ऐसे में निर्दलीय विधायकों की लॉटरी लग सकती है और इन्हें हरियाणा मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। वहीं, सीएम मनोहर लाल खट्टर भी इस्तीफा दे सकते हैं।

.

.

सूत्रों के अनुसार, नए मंत्रियों को मंगलवार शाम को शपथ दिलाई जा सकती है। फिलहाल, जनता जननायक पार्टी के प्रमुख दुष्यंत चौटाला ने 11:00 बजे दिल्ली में विधायक दल की बैठक बुलाई है। फिलहाल, जेजेपी के पांच विधायक चंडीगढ़ में ही मौजूद हैं। ये मीटिंग में शामिल नहीं होंगे। उधर, मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलने के बाद निर्दलीय विधायक नयनपाल रावत ने बड़ा बयान दिया है। नयन पाल रावत ने बताया कि बीजेपी-जेजेपी गठबंधन टूटने जा रहा है। ऐसे में हरियाणा में बीजेपी सभी 10 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।

.

आपको यह भी बता दें कि विधायक दल की बैठक से पहले निर्दलीय विधायक रणधीर सिंह गोलन मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल विधायक रणधीर सिंह गोलन से मुलाकात करेंगे। इससे पहले, निर्दलीय विधायक नयनपाल रावत ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। आपको बता दें कि आज का दिन हरियाणा में बीजेपी जीजेपी गठबंधन सरकार के लिए काफी अहम माना जा रहा है।

.

.

जानकारी यह भी है कि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की मंगलवार को दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। लोकसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर चर्चा होने की उम्मीद है। इससे पहले, दुष्यंत चौटाला ने जेपी नड्डा से दिल्ली में मुलाकात की थी। जेजेपी-बीजेपी से लोकसभा चुनाव में 1 से 2 सीट मांग रही थी, लेकिन भाजपा दो सीटें देना नहीं चाहती है। अगर बीजेपी-जेजेपी में सीट शेयरिंग को लेकर समझौता नहीं होता तो जेजेपी के कदम पर सबकी नज़रें रहेंगी।

.

.