PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਐਸ.ਸੀ. (ਇਕਨਾਮਿਕਸ) ਸਮੈਸਟਰ ਦੂਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.A. सेमेस्टर II की छात्रा जसअमृत कौर ने कॉलेज के 'रोल ऑफ़... हर बच्चे को सीखने का मौका मिलना चाहिए, एलपीयू के 'ज्ञानदीप' के ज़रिए क्लासरूम से बाहर शिक्षा पहुँचान... सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट, कपूरथला रोड में भव्य विदाई समारोह आयोजित, मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट, 2 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने रचा इतिहास, 150 करोड़ के हुई पार बड़ी ख़बर : एक बार फिर से पंजाब आ रहे हैं PM मोदी! कर सकते हैं बड़े ऐलान, शेड्यूल किया जा रहा है तैयार पी सी एम एसडीकॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.Sc. नॉन-मेडिकल सेमेस्टर II की छात्रा शिफाली शर्मा ने यूनिव... एच.एम.वी. की बी.एस.सी. मेडिकल और नॉन-मेडिकल की छात्राओं का यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन...

पंजाब पुलिस व गैंगस्टरों में चली गोलियां, एक गैंगस्टर हुआ घायल,

police-encounter-in-patiala-rajeev-raja-gang-gangster-injured

.

PTB Big न्यूज़ पटियाला : पंजाब के पटियाला में वीरवार को पुलिस एनकाउंट में एक गैंगस्टर घायल हुआ है। घायल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से एक पिस्टल भी मिली है। ये शातिर राजीव राजा गैंग का सदस्य है और पटियाला में तेजपाल हत्या मामले में मुख्य आरोपी भी है। इसके अलावा बदमाश ने मोहाली में इसी साल एक व्यक्ति की दातर से उंगलियां भी काटी थी। इस केस में मोहाली पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।

.

.

मोहाली में इसी साल फरवरी में हरदीप सिंह (24) वासी गांव मोहाली की तीन बदमाशों ने दातर से उंगलियां काट दी थी। हरदीप ने बताया कि आठ फरवरी को वह फेज-1 स्थित सब्जी मंडी के पास बैठा था। इस दौरान दो व्यक्ति उसके पास आए और उनमें से लाल टीशर्ट पहना व्यक्ति कहने लगा कि वे सीआईए स्टाफ से आए हैं। उनके पास उसके खिलाफ शिकायत आई है।

.

वह पूछताछ के लिए उसे अपनी गाड़ी की तरफ ले जा रहे थे। उसने देखा कि गाड़ी के पास गौरी वासी बड़माजरा खड़ा था। उसने गाड़ी के पास पहुंचते ही उसे पीटना शुरू कर दिया। वे उसे गाड़ी में बिठाकर दारा स्टूडियो से होते हुए बड़माजरा श्मशानघाट के पीछे जंगल में ले गए। उनके पास दातर और सिक्सर (तेजधार हथियार) था। वहां जाकर गौरी ने अपने साथियों के साथ मिलकर धमकाते हुए

.

.

उसके भाई बंटी के कातिलों के बारे में पूछते हुए कहा कि अगर उसने उनके नाम नहीं बताए तो वह उसे मार देगा। जब उसने कहा कि उन्हें भी तो पता है कि उसके भाई के कातिल कौन हैं। इसके बाद गोरी और लाल टीशर्ट वाले आदमी ने उसके बाएं हाथ को जमीन पर रखकर पकड़ लिया और काली टीशर्ट पहने व्यक्ति ने उसके हाथ पर दातर से दो वार किए जिससे उसकी चारों उंगलियां कट गईं।

.

.

इसके बाद उन्होंने उसे वहां से जान बचाकर भाग जाने को कहा और खुद कार में बैठकर फरार हो गए। इस वारदात के दौरान वे पीड़ित का मोबाइल भी ले गए। घटना के बाद किसी तरह सूचना अपने चचेरे भाई मनिंदर सिंह को दी। वह मौके पर पहुंचा और उसे फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल ले गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज देकर पीजीआई रेफर किया था।