PTB News

Latest news
एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया, Punjab : VVIP काफिले में तैनात कांस्टेबल को 15 किलो हेराइन के साथ BSF ने पकड़ा आईवी वर्ल्ड स्कूल में अंतर-सदनीय एकांकी नाटक प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों की अभिनय प्रतिभा, रचनात्मक...

CM का फूटा गुस्सा, डिप्टी कमिश्नर सहित 5 बड़े अधिकारीयों को किया गया सस्पेंड

cm rekha gupta furious after satya niketan incident 5 senior officials suspended

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में करीब 50 साल पुरानी इमारत ढहने से हुए दर्दनाक हादसे के बाद दिल्ली नगर निगम (MCD) ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। इस दिल दहला देने वाली घटना में अब तक मलबे से 12 लोगों को निकाला जा चुका है, जिनमें से 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। हादसे की गंभीरता और सुरक्षा मानकों में बरती गई,

.

.

भारी लापरवाही को देखते हुए निगम प्रशासन ने साउथ जोन के डिप्टी कमिश्नर सहित पांच वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। लापरवाही बरतने के आरोप में जिन अधिकारियों पर निलंबन की तलवार चली है, उनके नाम सोमवार को जारी आधिकारिक आदेश में सार्वजनिक किए गए हैं। निलंबित होने वालों में साउथ जोन के डिप्टी कमिश्नर राकेश कुमार, सुपरिटेंडिंग इंजीनियर रणवीर सिंह, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (बिल्डिंग) ललित कुमार गोयल,

.

cm rekha gupta furious after satya niketan incident 5 senior officials suspended
cm rekha gupta furious after satya niketan incident 5 senior officials suspended

.

असिस्टेंट इंजीनियर (बिल्डिंग) सुनील चौहान और जूनियर इंजीनियर (बिल्डिंग) आशीष कुमार शामिल हैं। प्रशासनिक हलकों में एक साथ पांच जिम्मेदार अधिकारियों पर हुई इस सख्त कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। सोमवार सुबह दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घटनास्थल का दौरा कर रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन का जायजा लिया। दिल्ली सरकार ने रविवार को ही इस पूरे मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी कर दिए थे।

.

यह भी पढ़ें : बदलाव शेयर बाजार में, प्री-ओपनिंग सेशन के नियम में, ट्रेड्स पर क्या और कैसे होगा असर?

.

CM ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बिल्डिंग मालिक के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए और विभागीय जांच में दोषी पाए जाने वाले निगम अधिकारियों को बख्शा न जाए। इसके साथ ही, छात्र बहुल इलाका होने के मद्देनजर आसपास चल रहे सभी पेइंग गेस्ट (PG) और बहुमंजिला इमारतों के सघन निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले सभी भवनों और PG को तुरंत सील किया जाएगा।

.

यह भी पढ़ें : Amazon कार्गो प्लेन मियामी एयरपोर्ट पर हुआ क्रैश, 5 लोगों की गई जा/न, 250 उड़ानें हुईं प्रभावित