PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

BSNL 5G की शुरू होने वाली हैं 5G सेवाएं, यूजर्स की लगेगी मौज,

successful-testing-bsnl-5g-enabled-in-india

.

.

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया अपने यूजर्स के लिए रिचार्ज प्लान की कीमतें बढ़ा चुके हैं। ऐसे में ग्राहकों के पास बीएसएनएल का ही ऑप्शन बचता है। हालांकि, बीएसएनएल की 5G सेवा शुरू होने का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। अच्छी बात ये है कि सरकारी टेलीकॉम कंपनी बहुत जल्द ग्राहकों के लिए पूरे देश में 5G सर्विस टेस्ट करने जा रही है।

.

.

दरअसल, केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को दूरसंचार विभाग ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से पोस्ट किया है। दरअसल, केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इस वीडियो में पहली BSNL 5G वीडियो कॉल करते नजर आ रहे हैं। वीडियो कॉल में सिंधिया एक महिला को वीडियो कॉल करते नजर आए हैं। इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ दूरसंचार विभाग ने कैप्शन दिया है- BSNL 5G इनेबल्ड वीडियो कॉल की टेस्टिंग सफल रही।

.

.

मालूम हो कि बीएसएनएल पूरे देश में अपनी 4G सर्विस लॉन्च कर रही है। रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया द्वारा टैरिफ बढ़ाने के बाद सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल को इसका फायदा मिल रहा है। कंपनी के मई में 15 हजार ग्राहक बढ़े थे तो वहीं जून में 58 हजार ग्राहकों ने कंपनी का साथ छोड़ दिया था। जुलाई के पहले 15 दिन की ही बात करें तो कंपनी को तकरीबन 15 लाख नए ग्राहक मिल चुके हैं। एक दिन में कंपनी के साथ 1 लाख नए ग्राहक जुड़ रहे हैं।

.

.