PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

CM नायाब सिंह सैनी ने की लोगों से एकजुट होने की अपील, ‘गाय की तस्करी करने वाले को लेकर भी कही बड़ी बात,

haryana-cm-nayab-singh-saini-said-make-strict-laws-to-protect-cows-panchkula

.

PTB Big न्यूज़ हरियाणा : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सैनी ने सोमवार (5 अगस्त) को पंचकूला में आयोजित गौ सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में आदिकाल से गाय पूजनीय हैं। इसमें सभी देवी-देवताओं का वास होता है। देवताओं और असुरों के किए समुद्र मंथन में निकले 14 रत्नों में एक कामधेनु गाय भी है। गाय का किसी न किसी रूप में धर्म ग्रंथों में उल्लेख मिलता है। वेदों में भी इसका वर्णन मिलता है।

.

.

सीएम सैनी ने आगे कहा कि डायबिटीज की बीमारी में इलाज के लिए गाय दूध अत्यंत लाभकारी है. गाय का गोबर भारतीय चिकित्सा पद्धति के अनुसार बड़ा उपयोगी माना गया है। गाय किसानों की आजीविका का मुख्य साधन भी है। उन्होंने कहा कि बदलते समय में समाज की सोच में बदलाव आया है। गाय माता उपेक्षित होकर गली-गली में भटकने को मजबूर हो गई हैं. गौ माता के सम्मान में फिर से एकजुट होने की जरूरत है।

.

.

मुख्यमंत्री नायाब सैनी ने कहा कि गौ सुरक्षा के लिए केंद्र और राज्य सरकारों ने कड़े कानून बनाए हैं। गौ हत्या करने वाले पर 10 साल की कैद के साथ एक लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान किया गया। गौ तस्करी करने वाले अपराधियों को सात साल कैद और 70 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान किया गया।सीएम सैनी ने कहा कि साल 2014 में जब हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनी तो बीजेपी सरकार ने हरियाणा गोवंश संरक्षण और गौ संवर्धन अधिनियम, 2015 लागू किया।

.

.

इससे पहले सोमवार को मंत्रिमंडल ने 24 फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद के संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बन गया है। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना विस्तार को आज कैबिनेट ने मंजूरी दी है। इसके तहत अब एक लाख 80 हजार रुपये तक आय वाले भूमिहीन ग्रामीण परिवारों को प्लॉट दिए जाएंगे।

.