PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर : Travel Agent ने मारी 25 लाख की ठगी, किसान संगठन ने पीड़ितों के हक में Agent के ऑफिस के बाहर लगाया धरना,

m-y-travels-green-park-jalandhar-travel-agent-mohammad-yasar-duped-people-of-25-lakhs-farmers-sit-in-outside-the-agent-office-in-support-of-the-victims-rights

.

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर शहर जोकि ट्रैवल एजेंटों का गढ़ माना जाता है, में ठगी का कारोबार लगातार बढ़ता ही जा रहा है। रोजाना ही ढेरों शिकायतें पुलिस थानों में ठग ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ पीड़ितों द्वारा दी जाती हैं, लेकिन उसके बावजूद जिला व पुलिस प्रशासन कोई भी ठोस कदम ऐसे ठग एजेंटों के खिलाफ नहीं कर पा रहा है। जिसका फायदा उठाकर ऐसे ठग रोजाना ही किसी ना किसी को अपना शिकार बनाते जा रहे हैं।

.

.

ऐसा ही एक मामला जालंधर के बस स्टैंड के बिलकुल सामने स्थित बिल्डिंग में स्थित नजदीक M.Y TRAVELS, Shop No.174, Shakti Cycle Stand, Green Park, Jalandhar के ट्रैवल एजेंट के दफ्तर के बाहर ढेरों किसान संगठनों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों का आरोप है कि उक्त ट्रैवल एजेंट ने करीब 25 लाख रूपये की ठगी मारी है, जिसकी वजह से उनको मजबूरन आज पीड़ितों के हक के धरना लगाना पड़ा है।

.

इस दौरान अधिक जानकारी देते हुए पीड़ित जोकि बरनाला की रहने वाली सुखबीर कौर व अमनदीप सिंह है ने बताया कि उक्त ट्रैवल एजेंट से कनाडा का विज़िटर वीज़ा लगवाया था, जिसके एवज में उनसे करीब 25 लाख से अधिक रूपए ले लिए गए। जिसके बाद उन्हें विदेश जाने के लिए एक वीज़ा दिया गया जोकि जब वह दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे तो उन्हें इम्मीग्रेशन के समय कैंसिल की मोहर लगा कर लौटा दिया गया।

.

.

इस दौरान उनको यह भी पता चला कि तब उन्हें पता लगा कि वीज़ा नकली है। जिसकी शिकायत पश्चात पैसे वापिस करने के लिए समझौता भी हुआ लेकिन फिर एजेंट मुकर गया। M.Y TRAVELS, Shop No.174, Shakti Cycle Stand, Green Park, जालंधर के मालिक Mohammad Yasar के ऊपर ठगी के आरोप लगाए हैं, बताया जा रहा है कि Trewal Agent शहर में रहकर जहां M.Y TRAVELS, Shop No.174, Shakti Cycle Stand, Green Park में

.

जहां ट्रैवल एजेंट का कारोबार कर रहा है वहीं जालंधर में रेस्टॉरेंट व शिक्षण संस्थान चलाने जैसे कारोबार भी करता है। फ़िलहाल ख़बर लिखे जाने तक M.Y TRAVELS, Shop No.174, Shakti Cycle Stand, Green Park, Jalandhar के मालिक Mohammad Yasar के खिलाफ किसान यूनियन बूटा सिंह व उनके सदियों द्वारा धरना जारी था व इंसाफ लेकर उठने की बात कही जा रही थी।

.