PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर के कारोबारी ने आखिर क्यों मारी थी खुद को गोली,

jalandhar-businessman-manav-khurana-suicide-case-shoot-himself-police-filed-fir-against-7-people-including-the-owner-of-a-famous-mobile-showroom-in-jalandhar

Police ने जालंधर के प्रसिद्ध मोबाइल शोरूम मालिक सहित 7 पर दर्ज की FIR

.

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर से इस समय की बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां बीते दिनों गोली मारकर आत्महत्या करने वाले मानव खुराना के मामले में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने शहर के कई नामी मोबाईल कारोबारी सहित 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। यह कारवाई मृतक मानव खुराना की पत्नी के बयानों के बाद की गई है।

.

.

पुलिस को दी गई शिकायत में शहर के प्रसिद्ध मोबाइल कारोबारी रिक्की चड्डा सहित गोरव विज, साहिब, हैपी, सरबजीत सिंह, राकेश, कन्हेया नाम के लोगों पर FIR दर्ज की गई है। इनमें से शहर के बड़े कारोबारी, मोबाइल शोरुम के मालिक भी शामिल है। वहीं इस मामले में कांग्रेस नेता का नाम भी शक के घेरे में है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस नेता इस समय अहम पद पर तैनात हैं। आपको यह भी बता दें कि रैनक बाजार के मनियारी व्यापारी मानव खुराना की इलाज दौरान मौत हो गई है।

.

.

वहीं सूत्रों के अनुसार पहले बताया जा रहा था कि पिता से अनबन के बाद व्यापारी ने खौफनाक कदम उठाया है। इसी बीच बुकियों द्वारा परेशान करने का मामला भी सामने आया था। मानव खुराना ने कुछ बुकियों को पैसे देने थे, वो लगातार मानव खुराना से अपने पैसे वापिस भी मांग रहे थे, जिसके चलते बुकियों के दबाव में रैनक बाजार के कारोबारी ने खुद को गोली मारी ली।

.

.

घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल भर्ती करवाया गया था जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। आज उपचाराधीन मानव की मौत हो गई है। फिलहाल थाना-6 की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया है और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। लेकिन इस ख़बर के बाद शहर में मौजूद बड़े कारोबारियों के बुकियों के साथ लिंक होने के चर्चे तेज हो गए हैं।

.