PTB News

Latest news
जालंधर : कारोबारी के मर्डर केस में शामिल शिवसेना नेता व महिला सहित 6 को किया पुलिस ने गिरफ्तार विधायक इंदरजीत कौर ने नकोदर की आंगनवाड़ी वर्करों को सौंपा ₹19.64 लाख का चेक आई वी वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह (14–20 नवंबर) के अंतर्गत रोचक गतिविधियों का आयोजन,... एचएमवी की मान्या ने 8.49 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया, केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्... जालंधर की AGI Infra ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया पंजाब का मान जालंधर : आप के राज में क्या जालंधर सेंट्रल में अभी भी बिक रहा है नशा, एक हत्या के बाद खड़े हुए कई सवा... एच.एम.वी. में पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के साथ ‘फिजिक्स मंथन’ का आयोजन, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गु... इनोसेंट हार्ट्स में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व,

सरकार अब बनाने जा रही है ‘सेक्स मंत्रालय’, शादी की रात के लिए होटल का भी उठाएगी सरकार खर्च, जाने इसके पीछे की वजह,

putin-is-considering-creating-ministry-of-sex-in-russia-surprised-to-know-the-reason

.

.

PTB Big न्यूज़ मॉस्को : रूस में घटती जनसंख्या दर को लेकर सरकार काफी चिंतित है। सूत्रों की माने तो रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अब देश में सेक्स मंत्रालय बनाने पर विचार कर रहे है। यह फैसला यूक्रेन युद्ध के बाद से लगातार घटती जनसंख्या दर को देखते हुए लिया गया है। रूसी संसद की पारिवारिक सुरक्षा समिति की अध्यक्ष नीना ओस्टेनिना इस प्रस्ताव की समीक्षा कर रही हैं।

.

.

इस मंत्रालय के माध्यम से सरकार जनसंख्या वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के उपाय करने पर विचार कर रही है। इनमें से कुछ प्रमुख उपाय इस प्रकार हैं:– रात 10 बजे से सुबह 2 बजे तक इंटरनेट और लाइटें बंद: इस दौरान जोड़े अपनी अंतरंग गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित कर सकें। घर पर काम करने वाली माताओं को भुगतान: इससे महिलाएं आसानी से बच्चे पैदा कर सकेंगी। पहली डेट पर 5,000 रूबल तक का फंड: इससे युवाओं को डेटिंग के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

.

putin-is-considering-creating-ministry-of-sex-in-russia-surprised-to-know-the-reason

.

.

शादी की रात के होटल का खर्च सरकार उठाएगी: इससे जोड़े शादी के बाद आसानी से गर्भधारण कर सकें। रूस के अलग-अलग इलाकों में दंपतियों को बच्चे पैदा करने के लिए प्रेरित करने के उपाय किए जा रहे हैं। सरकार का मानना है कि ‘सेक्स मंत्रालय’ के गठन से देश की जनसंख्या में वृद्धि होगी। वहीं, रूस में ‘सेक्स मंत्रालय’ बनाने के फैसले को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इस फैसले का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ लोग इसे अजीब मान रहे हैं।

.

.