PTB News

Latest news
विधायक इंदरजीत कौर ने नकोदर की आंगनवाड़ी वर्करों को सौंपा ₹19.64 लाख का चेक आई वी वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह (14–20 नवंबर) के अंतर्गत रोचक गतिविधियों का आयोजन,... एचएमवी की मान्या ने 8.49 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया, केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्... जालंधर की AGI Infra ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया पंजाब का मान जालंधर : आप के राज में क्या जालंधर सेंट्रल में अभी भी बिक रहा है नशा, एक हत्या के बाद खड़े हुए कई सवा... एच.एम.वी. में पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के साथ ‘फिजिक्स मंथन’ का आयोजन, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गु... इनोसेंट हार्ट्स में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व, जीएनए यूनिवर्सिटी ने कपूरथला में शिक्षकों के सम्मान में ‘आभार 2026’ – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार सम...

आईवी वर्ल्ड स्कूल में श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ साथ- साथ आध्यात्मिक गतिविधियों का आयोजन किया गया,

ivy-world-school-path-of-shri-sukhmani-sahib-and-other-spiritual-activities

.

PTB News “शिक्षा” : आईवी वर्ल्ड स्कूल में श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ साथ- साथ आध्यात्मिक गतिविधियों का आयोजन किया गया । इस अवसर पर विद्यालय में श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ के शुभ-अवसर पर विद्यालय के छात्र , शिक्षक और अभिभावक एकत्रित हुए। जिसके सन्दर्भ में सुखमनी साहिब जी के पाठ के साथ – साथ ,गतका ,विशेष कीर्तन,अरदास ,प्रसाद तथा गुरु के अटूट लंगर का वितरण करवाया गया।

.

.

इस पावन अवसर पर 3000 से अधिक गुरु की संगत गुरु ग्रन्थ साहब जी के सामने नतमस्तक हुई और लंगर की सेवा करके एवं लंगर छक्क कर अपने आप को सौभाग्यशाली माना।इस कार्यक्रम में पवित्र शब्द कीर्तन के साथ ही गुरु जी की प्रेरणादायक बानी का प्रसार किया गया साथ ही सामाजिक एवं मनुष्यता की सेवा से जुड़े विभिन्न कार्य भी आयोजित किए गए।

.

.

विद्यार्थियों को इस बात से अवगत करवाया गया कि यह शुभ दिन हमें एकता,सेवा और करूणा का संदेश देता है । इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं और आदर्शों के प्रति जागरूकता पैदा करना था, इसी सन्दर्भ में छात्रों ने उल्लास पूर्वक अपनी कविता ,गुरुबाणी विचार को व्यक्त करते हुए गुरु जी के दिखाए मार्गों पर चलते हुए मनुष्यता की सेवा करने का सन्देश दिया।

.

वासल एजुकेशनल सोसाइटी के प्रधान श्री के.के वासल जी, चेयरमैन श्री संजीव वासल जी, उपाध्यक्ष श्रीमती ईना वासल जी, सी. ई.ओ श्री राघव वासल जी तथा निर्देशिका श्रीमती अदिती वासल जी ने कहा कि स्कूल प्रबंधन ने गुरु पर्व मनाने पर गर्व व्यक्त किया, छात्रों के बीच करुणा, सम्मान और एकता जैसे मूल्यों के पोषण में इसके महत्व पर जोर दिया।

.

उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि ऐसे आयोजन छात्रों को सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक शिक्षाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय के प्रबंधकी प्रशासन एवं अध्यापक वर्ग ने कहा कि “यह एक सार्थक अवसर है जो हमारे स्कूल तथा समुदाय को समृद्ध करता है और एकजुटता की गहरी भावना को बढ़ावा देता है। हमारे ग्रन्ध एकता, विनम्रता और आध्यात्मिक विकास के मूल्यों को दर्शाते हैं।

.

.