PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

खाटूश्याम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी ख़बर,

good-news-for-devotees-visiting-khatushyam

.

PTB न्यूज़ “धार्मिक” : खाटूश्याम के भक्त देशभर में है और उनके मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु जाते हैं।अब श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए आना-जाना आसान होगा। खाटूश्याम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशी भरी खबर सामने आई है। गौरतलब है कि, शनिवार, रविवार, एकादशी और द्वादशी के दौरान भक्तों की संख्या में वृद्धि के कारण बाबा के दरबार में भीड़ हो जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए

.

.

नई सड़क का निर्माण किया गया है। आपको बता दें कि सीकर में स्थित खाटूश्याम मंदिर में लगने वाला मेला पूरे देश में प्रसिद्ध है। मंदिर में लाखों श्रद्धालु बाबा श्यामजी के दर्शन के लिए आते हैं। उन सभी श्रद्धालुओं के लिए ये एक अच्छी खबर है। मंदिर में पंजाब, हिमाचल, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत कई राज्यों से श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन के लिए आते रहते हैं।

.

.

गौरतलब है कि, खाटूश्याम जी की यात्रा के लिए अधिकांश तीर्थयात्री रिंग रोड का उपयोग करते हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए, सरल और आसान मार्ग तैयार किया गया है, ताकि वे आसानी से खाटू श्याम जी आ सकें और बाबा श्याम के दर्शन कर सकें। खाटूश्यामजी से जयपुर देहात की अंतिम सीमा पर स्थित किशनगढ़ रेनवाल तक स्टेट हाईवे बनाया गया है।

.

.

बाबा श्याम के भक्तों के लिए इस मार्ग को आसान बनाने के लिए नेशनल हाईवे को लगभग 30 से 45 किमी लंबा बनाया गया है। स्टेट हाईवे की सड़क को नेशनल हाईवे की तरह चौड़ा किया गया है ताकि मेले के दौरान भी भीड़ से सड़क अवरुद्ध न हो। आपको ये भी बता दें कि, खाटूश्यामजी के फाल्गुनी वार्षिक लक्खी मेले में लाखों श्रद्धालु जाते हैं। इस दौरान भीड़ के कारण आसपास के इलाके की सड़कें बंद हो जाती हैं,

.

.

जिससे पैदल आने वाले श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जयपुर से कालवाड़ होते हुए जोबनेर और किशनगढ़ रेनवाल से पचकोड़िया तक सीधी खाटूश्यामजी सड़क बनने से रींगस से खाटू श्यामजी जाने वाले सफर में करीब 15 से 20 किमी का अंतर आएगा। फिलहाल, इस सड़क का निर्माण कार्य अभी भी चल रहा है, जोकि करीब एक महीने बाद तैयार हो जाएगा। इसके बाद यह सड़क श्रद्धालुओं के लिए खोल दी जाएगी।