PTB News

Latest news
जालंधर : कारोबारी के मर्डर केस में शामिल शिवसेना नेता व महिला सहित 6 को किया पुलिस ने गिरफ्तार विधायक इंदरजीत कौर ने नकोदर की आंगनवाड़ी वर्करों को सौंपा ₹19.64 लाख का चेक आई वी वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह (14–20 नवंबर) के अंतर्गत रोचक गतिविधियों का आयोजन,... एचएमवी की मान्या ने 8.49 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया, केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्... जालंधर की AGI Infra ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया पंजाब का मान जालंधर : आप के राज में क्या जालंधर सेंट्रल में अभी भी बिक रहा है नशा, एक हत्या के बाद खड़े हुए कई सवा... एच.एम.वी. में पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के साथ ‘फिजिक्स मंथन’ का आयोजन, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गु... इनोसेंट हार्ट्स में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व,

निगम चुनाव 2024, जालंधर BJP का ऐसा गढ़ जहां आज तक नहीं टिक पाया कोई प्रत्याशी,

ward-number-20-bjp-candidate-harjit-singh-chttha-opposit-congress-party-candidate-dinanath-jalandhar

कांग्रेस पार्टी ने जान बूझकर हरवाने के लिए मैदान उतारा प्रवासी उम्मीदवार,

PTB Big राजनीति पंच जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर में निगम चुनावों के साथ ही अलग-अलग वार्डों के प्रत्याशियों द्वारा चुनाव प्रचार शुरू कर दिया गया है। हर कोई अपनी जीत की हुंकार भरने के लिए अपने समर्थन के साथ डोर-टू-डोर कर रहे हैं। हर किसी को उम्मीद है कि वह इस बार जरूर बड़ी लीड के साथ विजयी होंगे। खैर! यह तो एक अंदेशा है, जिसे हर उम्मीदवार पॉसिटिव साईड से देखता है। वहीं दूसरी और शहर के कई वार्ड ऐसे भी हैं

.

.

जहां से आज तक कोई दूसरा प्रत्याशी चुनाव मैदान में जीत नहीं हासिल कर सका। दरअसल हम बात कर रहे हैं BJP का गढ़ कहे जाने वाले वार्ड नंबर 20 की जहां हमेशा से ही विकास के लिए पूर्व केबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया व उनकी टीम ने जिनमें स्वर्गीय मनजिंदर सिंह चट्ठा जोकि कई वर्षों तक पार्षद पद जीतते रहे का बड़ा योगदान रहा है। यही वजह है की वार्ड नंबर 20 के अधीन आते कमल विहार, बशीरपुरा, भारत नगर, एकता नगर,

.

.

सूर्य इन्क्लेव जहां किसी समय बहुत बड़ा छप्पड़ भी हुआ करता था को शहर से दूर ले जाने में जो योगदान उस समय की अकाली-भाजपा सरकार ने दिया है वह आज भी कबीले तारीफ है। ऐसे में अब जहां वार्ड नंबर 20 में खड़े कांग्रेस प्रत्याशी दीनानाथ की बात करें तो यह वहीं उम्मीदवार है, जिसने 2017 में पूर्व विधायक राजिंदर बेरी के खिलाफ ही आजाद इलेक्शन लड़ने की घोषणा इलाके में चंद बैनर लगाकर की थी, लेकिन रातों रात राजिंदर बेरी से बड़ी डील के बाद राजिंदर बेरी जोकि उस समय विधानसभा के चुनावों के प्रत्याशी थे के ही चुनाव प्रचार में उतर गए।

.

ward-number-20-bjp-candidate-harjit-singh-chttha-opposit-congress-party-candidate-dinanath-jalandhar

.

उसके बाद दीनानाथ राजिंदर बेरी के साथ तब तक रहे जब तक दोबारा चुनाव नहीं हो गए, लेकिन अब्सोस 2022 के चुनाव AAP पार्टी जीत गई और सेंट्रल में रमन अरोड़ा विधायक बन गए। ऐसे में कांग्रेस पार्टी के वार्ड नंबर 20 से खड़े इस उम्मीदवार ने मौके का फायदा उठाते हुए, फिर से रंग बदला और विधायक के पास अपने समर्थक लेकर पहुंच गया और तब से लेकर आज तक यानि निगम चुनावों के उम्मीदवारों की जब तक घोषणा नहीं हुई थी तब तक यह महाशय अंदर ही अंदर कांग्रेस के सम्पर्क में रहे और जब आप पार्टी ने उनके नाम को नकार दिया तब यह कांग्रेसी उम्मीदवार एक बार फिर से राजिंदर बेरी की शरण में जा बैठे।

.

.

अब आप जनता जनार्दन ही बताओ कि बार-बार रंग बदलने वाला नेता आपके लिए क्या कोई काम जितने के बाद करेगा? यह एक बड़ा सवाल है, जिसे चंद महीनों के बाद आप पार्टी ने ही ठुकरा दिया हो, आखिर क्या वजह रही की इस नेता की आप के प्रति की गई कड़ी मेहनत के बावजदू भी इस कांग्रेसी उम्मीदवार (पहले आप से टिकट मांग रहा था) को टिकट नहीं दिया गया। खैर! अब जब चुनाव पास आने लगे और जब जब कांग्रेस पार्टी को भी कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो पार्टी हाईकमान ने भी बीजेपी के गढ़ में इस कांग्रेसी उम्मीदवार को बलि का बकरा बनाकर चुनाव मैदान में उतार दिया।

.

यही नहीं अब यह प्रवासी कांग्रेसी उम्मीदवार लगातार बीजेपी के गढ़ में अपनी रफ़्तार बनाने की दिन-रात कोशिश कर रहा है, जोकि चंद समर्थकों के साथ फीकी पड़ रही है। क्योंकि जनता जनार्दन BJP के साफ छबि वाले उम्मीदवार को समर्थन दे रही है। ऐसे में इलाके के लोगों का कहना है की चट्ठा परिवार जोकि हमेशा ही जनता की सेवा में खड़ा रहा है। यह परिवार एक आवाज लगाने पर लोगों के दुःख सुख में उपस्थित रहा है। फ़िलहाल चट्ठा परिवार लगातार डोर-टू-डोर में व्यस्त है और हर घर से एक ही आवाज आ रही है एक बार फिर बीजेपी उम्मीदवार…..।