.
.
.
.
.
.
.
.
.
special program organized at Lyallpur Khalsa College Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : लायलपुर खालसा कॉलेज जालंधर में आज एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया / इस दौरान प्रिंसिपल डॉ. गुरपिंदर सिंह समरा द्वारा कॉलेज के पूर्व विद्यार्थियों को उनके द्वारा कॉलेज में अपने अध्यापन समय के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में विशेष सेवाएं देने के लिए सम्मानित किया गया /
कॉलेज के पूर्व प्राध्यापक और गुरु नानक देव् यूनिवर्सिटी के पूर्व रजिस्ट्रार डॉ. इंदरजीत सिंह को उनके द्वारा पंजाब के लोकनाच भंगड़े को देश और विदेशों में सन्मान योग्य जगह दिलाने के लिए सन्मानित किया गया / प्रो. सरिता तिवारी को उनके द्वारा रंगमंच, कला, मंच संचालन और अपनी आवाज के माध्यम से सरकारी और गैर-सरकारी क्षेत्रों में सूचनात्मक सदेश देने के लिए सन्मानित किया गया /
इस तरह डॉ. हरजिंदर सिंह अटवाल को कॉलेज में अध्यापन कार्य करते हुए बतौर डीन कल्चरल सेवाएं देने के लिए विशेष रूप से सन्मानित किया गया / सभी को सन्मानित करने के बाद कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुरपिंदर सिंह समरा ने कहा कि कॉलेज के इन अध्यापकों ने अलग-अलग क्षेत्रों में सेवाएं देकर जहां विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने में अपना विशेष योगदान दिया है वहीं दुनिया भर में कॉलेज का मान भी बढ़ाया है /
उन्होंने यह भी कहा कि लायलपुर खालसा कॉलेज अपने अध्यापकों का हमेशा आदर करता है / समय-समय पर विद्यार्धियों का मार्ग दर्शन करने वाले और प्रतिबद्धिता के साथ अपनी सेवाएं देने वाले अध्यापकों और स्टॉफ को भी हम भविष्य में सन्मानित करते रहेंगे /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
special program organized at Lyallpur Khalsa College Jalandhar




































