PTB Big Political न्यूज़ मोगा : पंजाब के जिला मोगा से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां आज उस समय कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा जब मोगा जिला के अधीन पड़ते नगर पंचायत बधनी कलां के वार्ड नंबर 12 से मौजूदा कांग्रेसी पार्षद अंग्रेज सिंह गौरी मान अपने कई साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहकर आम आदमीं पार्टी में शामिल हो गए।
. .इस दौरान पार्षद अंग्रेज सिंह गौरी मान ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने ‘आम आदमीं पार्टी’ की लोगों के हक की नीतियों को देखते हुए आज इस पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया है। उन्होंने आगे यह भी कहा कि पंजाब सरकार जब से सत्ता में आई है तब से उन्होंने पंजाब के लोगों की आवाज बुलंद की है, जनता की हर एक बात का ख्याल रखा हुआ है, जोकि जमीनी स्तर पर उनको देखने को मिला है।
.यह भी पढ़ें : पुलिस सिपाही परीक्षा क्लेयर कर बना तहसीलदार, परिजनों में ख़ुशी की लहर,
.इस दौरान उनके साथ अलग-अलग पार्टियां छोड़कर ‘आप’ में शामिल हुए करीब 50 लोगों को विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर, जिला अध्यक्ष बरिंदर कुमार शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष जगजीत सिंह दीशा, अमनदीप सिंह सिद्धू नंबरदार ने सम्मानित किया गया।
. .






































