PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

मुख्यमंत्री सुक्खू तकसीम के लंबित मामलों काे लेकर हुए सख्त, हफ्ते में 3 दिन सुनवाई के दिए सभी को निर्देश,

Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu reviews pending partition cases

PTB Big Political न्यूज़ शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार राजस्व के क्षेत्र में सुधार कर रही है। इस कड़ी में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने तकसीम के लंबित मामलों को कड़ाई से लिया है। उन्होंने लंबित तकसीम के मामलों के शीघ्र समाधान के लिए सप्ताह में 3 दिन सुनवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला में राजस्व से संबंधित एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार रामसुभग सिंह, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे,

.

.

जबकि सभी जिलों के उपायुक्त वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि 5 जनवरी के उपरान्त सभी तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार हर सप्ताह मंगलवार, बुधवार और वीरवार को तकसीम के मामलों की सुनवाई करेंगे ताकि इनका समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जा सके। हर माह के दौरान तकसीम मामलों की 12 दिन सुनवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला के उपायुक्त हर शनिवार को तकसीम के मामलों की सुनवाई की समीक्षा करेंगे। वे शनिवार को ही प्रगति की समीक्षा रिपोर्ट अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व) को प्रस्तुत करेंगे।

.

यह भी पढ़ें : 19 वर्षीय छात्रा की इलाज के दौरान मौत ने पकड़ा तूल, प्रोफेसर सहित चार लोगों के खिलाफ रैगिंग और यौन उत्पीड़न का लगाया आरोप

.

राजस्व सचिव सोमवार को राजस्व मंत्री को विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। राजस्व मंत्री हर माह के अंतिम सोमवार को तकसीम मामलों के निपटारे की प्रगति रिपोर्ट से मुख्यमंत्री को अवगत करवाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व मामलों का त्वरित और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने दुरुस्ती से सम्बन्धित लम्बित सभी राजस्व मामलों को 31 मार्च, 2026 तक निपटाने के निर्देश दिए। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने राजस्व मामलों के समयबद्ध समाधान के लिए बहुमूल्य सुझाव दिए। बैठक में यह अवगत करवाया गया कि

.

.

राजस्व लोक अदालतों के तहत अक्तूबर, 2023 से अब तक प्रदेश में इंतकाल के 4,24,368 मामलों, तकसीम के 25,918, निशानदेही के 47,075 और दुरुस्ती के 12,896 मामलों का निपटारा किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग से प्रदेश में निजी भूमि, वन भूमि और सरकारी भूमि का पूर्ण विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने राजस्व विभाग को राजस्व अदालतों में लम्बित मामलों का विवरण प्रस्तुत करने को भी कहा। इसके तहत राजस्व विभाग को मामलों के प्रकार और वे कितने दिन से लम्बित हैं इत्यादि सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करनी होगी।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर की प्रसिद्ध इमीग्रेशन एजेंसी ने 2026 में स्टडी वीजा पर जाने वाले विद्यार्थियों को दिया नया तोहफा

.

मुख्यमंत्री ने राजस्व मामलों के समाधान के लिए सम्बन्धित अधिकारियों और कर्मचारियों को समुचित प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि लम्बित राजस्व मामलों के त्वरित समाधान के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। इसके दृष्टिगत उन्होंने सेवानिवृत्त पटवारी, कानूनगो, नायब तहसीलदार तथा तहसीलदार को पुनः नियुक्ति प्रदान करने के निर्देश दिए ताकि लम्बित राजस्व मामलों का अतिशीघ्र निपटारा किया जा सके।