PTB News

Latest news
पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी जालंधर सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप-बेटे पर किया GYM मालिक ने साथियों सहित हमला स्मार्ट पुलिसिंग! E-Challan प्रणाली की हुई शुरुआत DGP पंजाब ने की समीक्षा

अचानक सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती,

Congress leader Sonia Gandhi admitted to Ganga Ram Hospital in Delhi

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। कांग्रेस पार्टी की ओर से फिलहाल सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी बीते कुछ वर्षों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही हैं।

.

.

इसी वजह से वह नियमित जांच और इलाज के लिए समय-समय पर अस्पताल जाती रही हैं। मंगलवार सुबह भी उनकी तबीयत के कारण उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले जून में स्वास्थ्य समस्याओं के रूटीन चेकअप के लिए उनको हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (IGMC) ले जाया गया। सोनिया गांधी की हालत स्थिर है और डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम ने उनकी मेडिकल जांच की।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर, व्यक्ति से मारपीट कर 10 बाइक सवार लुटेरे लूट ले गए लाखों की नकदी व सामान,

.

इसके बाद उन्हें वापस भेज दिया गया. सोनिया गांधी औपचारिक रूप से 1997 में कोलकाता पूर्ण सत्र में कांग्रेस पार्टी की सदस्य बनीं। इसके बाद 1998 में पहली बार उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया। उस समय पार्टी नेतृत्व संकट, आंतरिक कलह और चुनावी हार से जूझ रही थी। कांग्रेस केवल तीन राज्यों मध्य प्रदेश, ओडिशा और मिजोरम में सत्ता में थी। सोनिया गांधी जल्दी ही कांग्रेस का मुख्य चेहरा और राष्ट्रीय राजनीति में एक प्रभावशाली नेता बन गईं।

.

यह भी पढ़ें : दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन, आखिर कौन हैं उनकी दुल्हनिया?

.

हालांकि उनका उदय विवादों से भी मुक्त नहीं था। मई 1999 में, कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके विदेशी मूल पर सवाल उठाए। सोनिया ने कुछ समय के लिए इस्तीफे की पेशकश की, लेकिन पार्टी के अंदर व्यापक समर्थन ने उनकी स्थिति को मजबूत किया। सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने लगातार दो आम चुनाव जीते और 2000 के दशक में 16 राज्यों में शासन किया। इसके बाद 2017 में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। फिलहाल वह राज्यसभा की सदस्य हैं।

.

यह भी पढ़ें : बांग्लादेश में 18 दिन में छठे हिंदू की हुई ह/त्या, बढ़ती हिंसा को लेकर किया था फेसबुक पर पोस्ट, जाने मामले,

.

Latest News