PTB News

Latest news
पी सी एम एसडीकॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.Sc. नॉन-मेडिकल सेमेस्टर II की छात्रा शिफाली शर्मा ने यूनिव... एच.एम.वी. की बी.एस.सी. मेडिकल और नॉन-मेडिकल की छात्राओं का यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन... सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एजुकेशन) के एनसीसी कैडेट्स ने भारतीय सेना की कार्यप्रणाली की ली प्रत्यक्ष जानक... CM थलपति विजय को PM चेहरा बनाने की उठी मांग के बाद मचा सियासी घमासान जस्टिस मिश्रा ने ली पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ CM का फूटा गुस्सा, डिप्टी कमिश्नर सहित 5 बड़े अधिकारीयों को किया गया सस्पेंड सत्य निकेतन हादसे के बाद CM रेखा गुप्ता ने उठाया बड़ा कदम, अधिकारीयों को दिए सख्त निर्देश Amazon कार्गो प्लेन मियामी एयरपोर्ट पर हुआ क्रैश, 5 लोगों की गई जा/न, 250 उड़ानें हुईं प्रभावित बदलाव शेयर बाजार में, प्री-ओपनिंग सेशन के नियम में, ट्रेड्स पर क्या और कैसे होगा असर? ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव,

दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन, आखिर कौन हैं उनकी दुल्हनिया?

Former Indian cricketer Shikhar Dhawan at a public event

PTB News “Sports” / नई दिल्ली : पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन के घर एक बार फिर शहनाई बजने वाली है। ‘गब्बर’ के नाम से मशहूर धवन अपनी गर्लफ्रेंड और आयरलैंड की मॉडल सोफी शाइन से जल्द शादी करने जा रहे हैं। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यह कपल फरवरी में शादी करेगा। शादी से जुड़े कार्यक्रम फरवरी के तीसरे हफ्ते में दिल्ली-एनसीआर में आयोजित किए जाएंगे,

.

.

जिसमें क्रिकेट और बॉलीवुड जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। शादी की तैयारियां पहले ही शुरू हो चुकी हैं। शादी की तैयारियों में शिखर धवन खुद सक्रिय रूप से शामिल हैं, ताकि किसी तरह की कमी न रह जाए। कपल के रिश्ते को लेकर बीते कई महीनों से अटकलें लगाई जा रही थीं। ये अफवाहें तब तेज हुईं जब आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान शिखर धवन को स्टैंड्स में सोफी शाइन के साथ देखा गया। 

.

यह भी पढ़ें : 10 लाख के स्वास्थ्य बीमा को लेकर लोगों को गुमराह कर रही है “आप” सरकार – मनोरंजन कालिया

.

इसके बाद सोशल मीडिया पोस्ट्स और सार्वजनिक कार्यक्रमों में दोनों की मौजूदगी से उनके रिश्ते की पुष्टि होती चली गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, शिखर और सोफी की मुलाकात कुछ साल पहले दुबई में हुई थी। पहले दोनों दोस्त बने और बाद में यह दोस्ती प्यार में बदल गई। आईपीएल 2024 के दौरान भी सोफी को कई मौकों पर शिखर धवन के साथ देखा गया था। गौरतलब है कि इससे पहले शिखर धवन की शादी ऑस्ट्रेलिया की आयशा मुखर्जी से हुई थी। 

.

यह भी पढ़ें : पंजाबी महिला सरबजीत की पुलिस कस्टडी में फोटो आई सामने, मंत्रालय ने भारत वापसी पर लगाई रोक, जाने बड़ी वजह,

.

दोनों का एक बेटा जोरावर धवन है। शिखर और आयशा ने 2012 में शादी की थी, जबकि सितंबर 2021 में दोनों के अलग होने की जानकारी सामने आई थी। साल 2023 में दोनों का तलाक मंजूर हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोफी शाइन एक आयरिश प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं और उनका प्रोफेशनल बैकग्राउंड मजबूत है। उन्होंने लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। फिलहाल वह अबू धाबी स्थित नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन में सेकंड वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत हैं। लाइमलाइट से दूर रहने के बावजूद, सोफी अपने ग्लैमरस लुक और स्टाइल के चलते चर्चा में रहती हैं।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर के युवक की रूसी आर्मी में मौत के बाद हुआ बड़ा खुलासा, डोंकर की करतूतों का हुआ बड़ा खुलासा,

.