PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

नेपाल में भारतीय सीमा के पास भड़की हिंसा, हाई अलर्ट, बॉर्डर किया गया सील,

Security tightened after violence near the India–Nepal border

PTB Big न्यूज़ नेपाल : नेपाल में एक बार फिर से हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं। भारतीय सीमा से सटे नेपाल के पारसा और धनुषा जिलों में हालात बिगड़ने से पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। भारतीय सीमा भी सील कर दी गई है, ताकि कोई अप्रिय घटना न घटित हो। धनुषा जिले के सखुवा मारान इलाके में कुछ असामाजिक तत्वों ने मस्जिद में तोड़फोड़ की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया,

.

.

जिसके बाद इलाके में सांप्रदायिक हिंसा का माहौल पैदा हो गया। इस हिंसा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद और गहरा गया। पारसा के बीरगंज में विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गए, जिसके बाद पुलिस ने स्थिति पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। बीरगंज, जो बिहार के रक्सौल जिले के पास स्थित है, में भीड़ ने सड़क पर टायर जलाकर विरोध जताया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी भी की,

.

यह भी पढ़ें : अचानक सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती,

.

जिस पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर स्थिति को काबू में किया। बीरगंज और रक्सौल सीमा के पास स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, जिस कारण भारतीय अधिकारियों ने अपनी सीमा भी सील कर दी है। यह कदम क्षेत्र में और बढ़ती हिंसा को देखते हुए लिया गया है। नेपाल पुलिस के अनुसार, मस्जिद में तोड़फोड़ की घटना के बाद धार्मिक भावनाएं भड़क उठीं और दोनों समुदायों के बीच संघर्ष की स्थिति बन गई।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर, व्यक्ति से मारपीट कर 10 बाइक सवार लुटेरे लूट ले गए लाखों की नकदी व सामान,

.

सोशल मीडिया पर नफरत भरे संदेशों के वायरल होने के बाद, खासकर मुस्लिम समुदाय के कुछ युवाओं ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने हिंसा को नियंत्रित करने के लिए कई उपाय किए, लेकिन तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि हालात पर जल्द काबू पा लिया जाएगा, लेकिन फिलहाल पूरे क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती जारी है।

.

यह भी पढ़ें : दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन, आखिर कौन हैं उनकी दुल्हनिया?

.