PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

विधायक सुखपाल खैहरा के गांव में हुआ डिच मशीन के आने के बाद जमकर हंगामा, समर्थक धरने पर बैठे,

Police and supporters gathered outside Sukhpal Khaira’s house before JCB machine action

PTB Big Political न्यूज़ कपूरथला : पंजाब के कपूरथला जिले के भुलत्थ क्षेत्र में उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब विधायक सुखपाल सिंह खैहरा के गांव रामगढ़ स्थित घर के पास प्रशासन डिच मशीन और भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गया। प्रशासन की ओर से घर से जुड़े कथित अवैध निर्माण को गिराने की कार्रवाई शुरू की गई, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया। सोमवार सुबह जैसे ही डिच मशीन मौके पर पहुंची,

.

.

विधायक खैहरा अपने समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मशीन के आगे धरने पर बैठ गए। इस दौरान पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने विधायक को हटाने की कोशिश की, लेकिन समर्थकों के विरोध के चलते हालात तनावपूर्ण बने रहे। बताया जा रहा है कि रविवार रात को ही खैहरा ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने समर्थकों को इकट्ठा होने की अपील की थी।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब की पुलिस चौकी में हुई ASI और होमगार्ड की हत्या के बाद लॉरेंस गैंग हुआ एक्टिव, आतंकियों को दे डाली धमकी,

.

सुबह बड़ी संख्या में लोग उनके घर के बाहर जमा हो गए। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। एसएसपी गौरव तूरा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि घर को नहीं, बल्कि उससे जुड़े अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं विधायक खैहरा ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई बिना किसी नोटिस और सुनवाई के की जा रही है।

.

यह भी पढ़ें : नाबालिग ने अगर चलाई कार तो माता-पिता जाएंगे जेल? सजा के साथ लगेगा भारी जुर्माना, जाने पूरा सच

.

उन्होंने इसे राजनीतिक बदले की भावना से उठाया गया कदम बताया और कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है। खबर लिखे जाने तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। इलाके में पुलिस तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है और स्थानीय स्तर पर बहस तेज हो गई है।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर के DC ने लाउडस्पीकर पर लगाया प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

.