PTB News

Latest news
मज़दूर दिवस पर महंगाई का ‘तोहफ़ा’, LPG कीमतों में बढ़ोतरी आम जनता के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण : सुखजि... ​बड़ी खबर: विधायक रमन अरोड़ा को फिर मिला सरकारी 'सुरक्षा कवच', विरोधियों के दावों की निकली हवा एचएमवी में तीन दिवसीय एफडीपी का समापन : ज्ञान और मूल्यों का संगम स्वर्गीय श्री अनिल चोपड़ा जी की याद में सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स ने शहर की विभिन्न संस्थायों... जीएनए यूनिवर्सिटी में 7वां अंतरराष्ट्रीय आतिथ्य एवं पर्यटन सम्मेलन (ICOHOST–2026) शिरोमणि अकाली दल ने शराब के नशे में धुत विधानसभा पहुंचे भगवंत मान का डोप टेस्ट करवाने की रखी मांग राष्ट्रपति को दिया गया गरिमामय विदाई समारोह, ईरान पर मिसाइलों से अमेरिका कर सकता है हमला, बचे हुए ईरानी नेता टारगेट पर, सेना ने बताया ट्रम्प को प... दुःखद ख़बर! किश्ती के बाद डूबा क्रूज, 29 लोगों की कटी थी टिकट, लेकिन 47 पर्यटक थे सवार, PM मोदी ने जत... मई के पहले दिन महंगाई की जनता पर बड़ी मार, सिलेंडर हुआ 1 हजार रुपए महंगा,

पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया क्या इस पार्टी से लड़ेगा विधानसभा चुनाव, बढ़ी राजनितिक गलियारे में चर्चा?

gangster Jaggu Bhagwanpuria of Punjab will fight assembly elections 2027 with this party

PTB Big Political न्यूज़ गुरदासपुर : पंजाब के सबसे कुख्यात गैंगस्टर कहे जाने वाले गुरदासपुर जिले से संबंधित जग्गू भगवानपुरिया और उसके भाई ने बीते दिन यानि मंगलवार को भगवानपुर गांव में अपने माता-पिता की याद में 100 जरूरतमंद बेटियों की सामूहिक शादी करवाई। यह गांव सीमावर्ती जिले गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक विधानसभा क्षेत्र में स्थित है। जहां आनंद कारज का आयोजन किया गया। मंगलवार को जगदीप सिंह उर्फ ​​जग्गू भगवानपुरिया और

.

उनके भाई मंदीप सिंह मन्नू (ऑस्ट्रेलिया) ने अपने पिता स्वर्गीय सविंदर सिंह और माता हरजीत कौर की याद में भगवानपुर गांव में 101 सामूहिक शादियां करवाईं। इस सामूहिक विवाह समारोह ने इलाके में एक नई चर्चा राजनितिक गलियारे में छेड़ दी है और यह विषय हर जगह चर्चा का केंद्र बन गया है। इन सामूहिक शादियों में करीब 25 मुस्लिम लड़कियों की भी शादी हुई, जबकि बाकी जोड़ों की शादी धन धन साहिब, श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हाजरी में

.

gangster Jaggu Bhagwanpuria of Punjab will fight assembly elections 2027 with this party

.

सामाजिक रीति-रिवाजों और परंपराओं के अनुसार आनंद कारज समारोह में हुई। इस मौके पर इन नए शादीशुदा जोड़ों को फर्नीचर और घर का दूसरा सामान भी तोहफे में दिया गया। इस फंक्शन में बाबा बुद्ध सिंह जी (निक्के घुमन वाले), भाई सुखविंदर सिंह अगवान, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मेंबर जत्थेदार अमरीक सिंह शाहपुर गुराया, अलग-अलग निहंग सिंह ग्रुप के रिप्रेजेंटेटिव, गांव के सरपंच, नंबरदार और लोग भी शामिल हुए, जिन्होंने नए शादीशुदा जोड़े को आशीर्वाद दिया।

.

gangster Jaggu Bhagwanpuria of Punjab will fight assembly elections 2027 with this party

इस मौके पर बोलते हुए, कई राजीतिक नेताओं जोकि अलग – अलग पार्टियों से संबंधित थे ने इस शुभ काम के लिए भगवानपुरिया परिवार की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि माझा इलाके के डेरा बाबा नानक के बॉर्डर इलाके में 101 बेसहारा और गरीब लड़कियों की सामूहिक शादी कराने की यह इतिहास की पहली ऐसी कोशिश है। पंजाब की राजनीति में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां गैंगस्टर या क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले लोगों ने चुनाव लड़ा या राजनीति में अचानक दखल दिया।

.

यह भी पढ़ें : CM ने किया आईएसबीटी टूटीकंडी से प्री-पेड टैक्सी सेवा का शुभारंभ, पारदर्शिता और सुरक्षा की जाएगी सुनिश्चित,

.

हालांकि हर गैंगस्टर सीधे तौर पर चुनाव नहीं लड़ता, लेकिन कई बार राजनीति मदद या अपने असर से पॉलिटिक्स में आए। ऐसे में कुछ सूत्रों का कहना है कि जग्गू भगवानपुरिया की राजनीति में एंट्री हो सकती है यह किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे इसके बारे में अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन 2027 के चुनावों में जग्गू भगवानपुरिया का राजनीति में आना कई विरोधियों के लिए बड़ा झटका हो सकता है।

.

यह भी पढ़ें : अगर आप भी खरीदना चाहते हैं लैपटॉप, तो अब सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने कब से,

.

हलांकि सीधे तौर पर जग्गू भगवानपुरिया का राजनितिक में आने वाला बयान अभी नहीं आया है और ना ही किसी परिवारिक सदस्य द्वारा ऐसी कोई बात अभी मीडिया या मीडिया के सूत्रों से कही गया है। हाँ लेकिन अगर भविष्य में ऐसा कुछ जग्गू भगवानपुरिया ऐसा कुछ भविष्य में कदम रखते है तो यह राजनीति गलियारे में बड़े धमाके से कम नहीं हो सकता है।

यह भी पढ़ें : पंजाब में बचा कॉमर्शियल सिलेंडर का सिर्फ 3 दिन का स्टॉक, 10 हजार शादियों पर बना संकट, घरेलू Gas बुकिंग हुई बंद, विधानसभा में हुआ हंगामा,

Latest News