PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

Trump’s Big Statement : जब चाहे खत्म कर दूंगा ईरान के साथ जंग, बोले, ईरान में टारगेट बनाने के लिए अब कुछ खास नहीं बचा,

President Donald Trump Big Statement he would end the war with Iran whenever he wanted

PTB Big न्यूज़ अमेरिका : अमरीका- इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग के 11वें दिन अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के साथ जारी युद्ध जल्द खत्म हो सकता है, क्योंकि अब वहां निशाना बनाने के लिए लगभग कुछ भी नहीं बचा है। बुधवार को अमरीका में दिए एक संक्षिप्त फोन इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि ईरान में सैन्य ठिकानों और लक्ष्यों पर बड़े पैमाने पर हमले हो चुके हैं। अब वहां (ईरान) निशाना बनाने के लिए लगभग कुछ भी नहीं बचा है। बस थोड़ा-बहुत ही बाकी है।

.

जब भी मैं चाहूं, यह युद्ध खत्म हो जाएगा। हालांकि ट्रंप ने यह स्पष्ट नहीं किया कि युद्ध समाप्त करने के लिए अमरीका किस तरह की रणनीति अपनाएगा या संघर्षविराम की कोई औपचारिक प्रक्रिया शुरू की जाएगी या नहीं। उधर, गुजरात पोर्ट आ रहे थाईलैंड के कार्गो जहाज पर बुधवार को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज पर दो मिसाइलों से हमला हुआ। इससे जहाज में आग लग गई। इस दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन में 20 क्रू मेंबर्स को बचाया गया है।

.

अमरीका और इजरायल से जारी युद्ध के बीच ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज पर कड़े प्रतिबंध लगाए हुए हैं। वहां से गुजरने वाले यूरोपीय, अमरीकी और कई अन्य देशों के जहाजों पर वह निशाना बना रहा है। रॉयल थाई नेवी ने कहा कि बुधवार को यूनाइटेड अरब अमीरात से निकलने के कुछ ही समय बाद होर्मुज स्ट्रेट के पास एक थाई झंडे वाला कार्गो जहाज पर हमला हो गया। मयूरी नारी नाम का यह जहाज 30,000 डेडवेट-टन बल्क कैरियर है।

.

यह भी पढ़ें : आम आदमी पार्टी के मौजूदा सरपंच से बरामद हुई 90 करोड़ की हेरोइन, राजनितिक गलियारे में शुरू हुई चर्चा,

मयूरी नारी यूएई के खलीफा पोर्ट से भारत के गुजरात में कांडला पोर्ट के लिए निकला था। थाई नेवी के बयान में कहा गया कि दो प्रोजेक्टाइल जहाज के पानी की लाइन के ऊपर लगे, जिससे जहाज के पिछले हिस्से और इंजन रूम में धमाके हुए और आग लग गई। नेवी के प्रवक्ता पराज रतनजयपन ने कहा कि ओमान की नेवी ने 20 क्रूमेंबर्स को बचाया है, जो जहाज छोडक़र एक लाइफबोट में निकल गए थे और उन्हें खासाब में किनारे पर ले आए। तीन लोग अभी लापता हैं।

.

हमले की जांच अभी भी चल रही है। वहीं, समुद्री सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि थाईलैंड के झंडा वाला कैरियर उन तीन जहाजों में से एक था, जिन पर होर्मुज स्ट्रेट में या उसके पास अनजान प्रोजेक्टाइल का हमला हुआ। बताया गया है कि हमले में थाई जहाज को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। उधर, अमरीका ने बुधवार को कहा कि उसने ईरान के 16 ऐसे जहाज नष्ट कर दिए, जिनका इस्तेमाल समुद्र में बारूदी सुरंगें बिछाने के लिए किया जा सकता था।

.

यह भी पढ़ें : एक तरफ Share Market में हाहाकार, तो दूसरी तरफ आखिर क्यों बढ़ा ATGL का शेयर 16% तक, जाने इसके पीछे की वजह,

अमरीका-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध में देश के नागरिक ढांचे को भारी नुकसान हुआ है। ईरान की रेड क्रेसेंट सोसायटी के मुताबिक अब तक करीब 19,734 नागरिक इमारतें हमलों में क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। हमलों में 77 मेडिकल सेंटर और 65 शैक्षणिक संस्थान भी प्रभावित हुए हैं। रेड क्रेसेंट ने बताया कि उसके 16 राहत केंद्र भी हमलों की चपेट में आए हैं। इसी बीच तेहरान के खातम अल-अनबिया सैन्य कमांड मुख्यालय के प्रवक्ता इब्राहिम जोलफकारी ने कहा कि

.

ईरान अब केवल जवाबी हमलों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि विरोधियों के खिलाफ लगातार सैन्य कार्रवाई करेगा। जोलफकारी ने कहा कि ईरान अमरीका, इजरायल और उनके सहयोगियों तक तेल पहुंचने नहीं देगा। उनके मुताबिक ऐसे देशों की ओर जाने वाले किसी भी जहाज या टैंकर को वैध निशाना माना जाएगा। ईरान ने चेतावनी दी है कि जंग के कारण कच्चे तेल कीमतें 200 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं। इसी बीच, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड काप्र्स ने दावा किया है

.

यह भी पढ़ें : फिर हुआ एयर इंडिया का विमान हादसाग्रस्त, एक्स्प्रेस फ्लाइट का नोज गियर टूटा,

कि उसने अमरीका और इजरायल के ठिकानों की ओर मिसाइलों की 39वीं खेप दागी है। कुवैत और बहरीन में मौजूद अमरीकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है। कुवैत में अल-उदैरी हेलिकाप्टर एयरबेस, मोहम्मद अल-अहमद नौसैनिक बेस और अली अल-सलेम एयरबेस को टारगेट किया गया। ईरानी गाड्र्स ने यह भी दावा किया कि बहरीन में अमरीकी सैनिकों की मौजूदगी वाले एक नौसैनिक अड्डे पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए गए।

.